[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : झुंझुनूं डिपो का ड्राइवर व कंडक्टर 23 दिन से लापता:आखिरी बार रोहतक में देखे गए थे दोनों साथ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
राजस्थानराज्य

झुंझुनूं : झुंझुनूं डिपो का ड्राइवर व कंडक्टर 23 दिन से लापता:आखिरी बार रोहतक में देखे गए थे दोनों साथ

झुंझुनूं डिपो का ड्राइवर व कंडक्टर 23 दिन से लापता:आखिरी बार रोहतक में देखे गए थे दोनों साथ

झुंझुनूं : ड्यूटी पर जाने की बात कहकर घर से निकले झुंझुनूं डिपो के ड्राइवर व कंडक्टर 23 दिन से लापता है। परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई है। अभी तक दोनों का कोई पता नहीं चल पाया है। परिजन चिंतित हैं। जानकारी के अनुसार पिलानी में रहने वाले सरदारपुरा निवासी राजकुमार श्योराण रोडवेज में कंडक्टर हैं। जबकि खाचरोली (दादरी) निवासी सुनील कुमार ड्राइवर हैं। दोनों पिलानी में रहते हैं।

राजकुमार श्योराण झुंझुनूं डिपो की डीडवाना से हरिद्वार चलने वाली बस में कंडक्टर है। जबकि सुनील कुमार की पिलानी बस स्टैंड पर बस अड्डा इंचार्ज की ड्यूटी है। राजकुमार 14 अक्टूबर सुबह 11:30 बजे ड्यूटी पर जाने की बात कहकर घर से निकला था।

पुलिस को दी रिपोर्ट के मुताबिक कंडक्टर राजकुमार घर से ड्राइवर सुनील कुमार के साथ निकला था। दोनों के मोबाइल दोपहर 12:35 बजे स्विच ऑफ हो गए। उसी रात 8 बजे हरिद्वार जाने वाली बस पर परिचालक राजकुमार नहीं पहुंचा तो रोडवेज डिपो प्रशासन ने उसके परिजनों को सूचना दी। वहीं सुनील के शाम को ड्यूटी से घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने फोन किया तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ आया। पिलानी थानाधिकारी रणजीत सेवदा का कहना है कि तलाश की जा रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22