[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बेकाबू कार गड्‌ढे में जाकर गिरी, दादा-पोते की मौत:महिला गंभीर रूप से हुई घायल, कार का दरवाजा काटकर निकाले शव


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नागौरराजस्थानराज्य

बेकाबू कार गड्‌ढे में जाकर गिरी, दादा-पोते की मौत:महिला गंभीर रूप से हुई घायल, कार का दरवाजा काटकर निकाले शव

बेकाबू कार गड्‌ढे में जाकर गिरी, दादा-पोते की मौत:महिला गंभीर रूप से हुई घायल, कार का दरवाजा काटकर निकाले शव

नागौर : नागौर में कार हादसे में बुजुर्ग और उसके पोते की मौत हो गई। जबकि बहू गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा जोधपुर रोड पर कुचेरा थाना इलाके के गांव कुचेरा के पास हुआ। कार बेकाबू होकर सड़क किनारे गड्‌डे में जा गिरी। मौके पर जुटे लोगों की मदद से पुलिस ने कार का दरवाजा काटकर घायलों को निकाला और कुचेरा सीएचसी पहुंचाया पहुंचाया। जहां दादा-पोते के मृत घोषित कर दिया गया और महिला को जोधपुर रेफर कर दिया गया।

कुचेरा थानाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया- सफेद रंग की हुंडई कार में मेड़ता सिटी थाना इलाके के गांव देशवाल (नागौर) निवासी रतनाराम प्रजापति (65), उनकी बहू सरोज देवी (37) और सरोज का बेटा कमलेश (12) थे। सरोज का पीहर कुचेरा में है। रतनाराम बहू और पोते को कार से देशवाल से कुचेरा छोड़ने के लिए जा रहे थे।

हादसे मे घायल हुई महिला को कार से निकाल कर एंबुलेंस से कुचेरा सीएचसी पहुंचाया गया।
हादसे मे घायल हुई महिला को कार से निकाल कर एंबुलेंस से कुचेरा सीएचसी पहुंचाया गया।

इस दौरान दोपहर 12 बजे के करीब कुचेरा के छीलरा फांटा के पास कार बेकाबू हो गई। लहराते हुए कार गड्‌ढे में जाकर गिरी। हादसे में रतनाराम और कमलेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सरोज घायल हो गई।

हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। हादसे में कार गड्‌ढे में पलट गई थी। दरवाजे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे। मौके पर जुटे लोगों ने दरवाजे खोलने की कोशिश की लेकर गेट नहीं खुले। सरोज एक घंटे तक गाड़ी में फंसी रही। बाद में पास से कटर मंगवाकर दरवाजा काटकर तीनों को निकाला गया।

पुलिस ने कार का दरवाजा काटकर शवों को निकाला। घायल सरोज को कुचेरा सीएचसी पहुंचाया जहां से उसे गंभीर हालत में जोधपुर रेफर किया गया।

लोगों को कार से निकालने के लिए गैस कटर से दरवाजे को काटा गया।
लोगों को कार से निकालने के लिए गैस कटर से दरवाजे को काटा गया।

पुलिस ने बताया- देशवाल से कुचेरा की दूरी लगभग 25 किलोमीटर है। देशवाल से कार लेकर निकले रतनाराम कुचेरा के नजदीक पहुंच गए थे। इस दौरान हादसा हो गया। रतनाराम प्रजापति पुत्र कुशनाराम निवासी देशवाल और कमलेश पुत्र पप्पूराम प्रजापत निवासी देशवाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सरोज पत्नी पप्पूराम की हालत गंभीर है। उपचार जारी है। शव को कुचेरा सीएचसी की मॉर्च्युरी में रखवाए गए हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ओवरटेक करते समय हादसा हुआ। अचानक सामने से वाहन आने के कारण ड्राइवर कार को काबू नहीं कर सका और गाड़ी लहलाते हुए गड्‌ढे में जा गिरी। हालांकि पुलिस ने अभी एक्सीडेंट के कारण को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया है।

कार हादसे के बाद स्थानीय लोग मदद के लिए आगे। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए।
कार हादसे के बाद स्थानीय लोग मदद के लिए आगे। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin