पलसाना में क्रेन की टक्कर से किशोर की मौत:रेलवे अंडरपास में घर लौटते समय हादसा, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया बाजार बंद का ऐलान
पलसाना में क्रेन की टक्कर से किशोर की मौत:रेलवे अंडरपास में घर लौटते समय हादसा, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया बाजार बंद का ऐलान
पलसाना : पलसाना के खंडेला रोड स्थित रेलवे अंडरपास में शनिवार शाम एक क्रेन की टक्कर से 15 साल के मनन जांगिड़ की मौत हो गई। मनन घर लौट रहा था, तभी क्रेन ने उसे टक्कर मारी। उसे पलसाना के सरकारी ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उसकी जान चली गई। रानोली पुलिस मौके पर पहुंची। मृत किशोर की पहचान मुकेश जांगिड़ के बेटे मनन जांगिड़ के रूप में हुई। हादसे के बाद गांव के लोग मौके पर जमा हो गए और घटना पर नाराजगी जताई।
ग्रामीणों का कहना है कि अंडरपास से रोज सैकड़ों लोग आते-जाते हैं, पर पैदल चलने वालों के लिए अलग ओवरब्रिज नहीं। मजबूरी में उन्हें अंडरपास से गुजरना पड़ता है। पहले भी यहां कई हादसे होते-होते बचे, पर हल नहीं निकला। हादसे के बाद ग्रामीणों ने अगले दिन पूरे पलसाना को बंद रखने का ऐलान किया। उन्होंने परिवार को मुआवजा व न्याय दिलाने के लिए प्रदर्शन, और अंडरपास पर पैदल राहगीरों की सुरक्षा के लिए उचित इंतजाम की मांग की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2458803

