जीणमाता से लौट रहे श्रद्धालुओं का ट्रेलर पेड़ से टकराया:23 लोग घायल, 9 गंभीर हालत में जयपुर रेफर; 70 लोग सवार थे
जीणमाता से लौट रहे श्रद्धालुओं का ट्रेलर पेड़ से टकराया:23 लोग घायल, 9 गंभीर हालत में जयपुर रेफर; 70 लोग सवार थे
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
नीमकाथाना : नीमकाथाना में सिरोही बाइपास पर अलसुबह 4 बजे श्रद्धालुओं से भरा ट्रेलर हादसे का शिकार हो गया। श्रद्धालु जीणमाता के दर्शन कर अपने गांव नागल चौधरी (हरियाणा) जा रहे थे। तभी सिरोही बाइपास पर हादसा हो गया।
ड्राइव को झपकी आई
जानकारी के अनुसार ड्राइवर को झपकी आने से ट्रेलर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। हादसे के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई। आस पास के दुकानदारों ने राहत बचाव कार्य शुरू किया ट्रेलर से घायलों को बाहर निकाला गया। तुरंत एम्बुलेंस व निजी वाहनों से घायलों को जिला अस्पताल में लेकर आये।

सूचना पर इमरजेंसी में पीएमओ कमल सिंह शेखावत मौके पर आए डॉक्टरों व कर्मचारियों की अतिरिक्त टीम को तैनात किया गया। घायलों का उपचार शुरू किया। पीएमओ कमल सिंह शेखावत ने बताया कि 23 लोग हादसे में घायल हुए हैं। 9 को गंभीर हालत में जयपुर रैफर किया गया। फिलहाल घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।
इनको किया रेफर
हरदयाल (54), दुलाराम (57), मालाराम (52), मनहोरी (45), नसीब (55), कैलाश (60), लीलाराम (55), उमराव (70), सुभाष (50) को गंभीर हालत में जयपुर रैफर किया गया है।
इनका उपचार जारी
मूलचन्द 47), संपतराम (55), प्रकाश (55), हजारी (80), भैरू राम (54), ग्यारसीलाल (50), शांति (45), रामेश्वर (54), सुंडाराम (60), दीपक (22), ग्यारसीलाल (70), मोरया (50), प्रकाश (70), मन्नाराम (50) इनका जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2458803

