[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बदमाश से पुलिस ने उसकी दाढ़ी के बाल नोचवाए:SHO लाइन हाजिर, ASI-कॉन्स्टेबल सस्पेंड; विधायक भड़ाना बोले- कानून के दायरे में पूछताछ करते


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़भीलवाड़ाराजस्थानराज्य

बदमाश से पुलिस ने उसकी दाढ़ी के बाल नोचवाए:SHO लाइन हाजिर, ASI-कॉन्स्टेबल सस्पेंड; विधायक भड़ाना बोले- कानून के दायरे में पूछताछ करते

बदमाश से पुलिस ने उसकी दाढ़ी के बाल नोचवाए:SHO लाइन हाजिर, ASI-कॉन्स्टेबल सस्पेंड; विधायक भड़ाना बोले- कानून के दायरे में पूछताछ करते

भीलवाड़ा : भीलवाड़ा पुलिस का अमानवीय चेहरा शुक्रवार सुबह एक वीडियो के जरिए सामने आया। वीडियो में बदमाश को सड़क पर बैठाकर पुलिसकर्मी उसे खुद की दाढ़ी नोचने के लिए मजबूर करते हैं। पुलिस वाले उसे दाढ़ी के बाल नोचते रहने की बात कहते हैं। मामला प्रतापनगर थाना इलाके से जुड़ा है। वीडियो सामने आने के बाद SHO को लाइन हाजिर और ASI-कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया।

जानकारी के अनुसार प्रताप नगर पुलिस ने 8 मई को मारपीट के आरोपी सुरेश गुर्जर (35) को गुलाबपुरा इलाके से गिरफ्तार किया था। प्रतापनगर थाने लाने से पहले पुलिसकर्मी सुरेश को किसी अन्य स्थान पर ले गए और पूछताछ शुरू कर दी।

आरोप है कि इसी दौरान प्रतापनगर थाना इंचार्ज सुगन सिंह ने सुरेश से दाढ़ी के बाल नोचने को कहा। वहां मौजूद किसी पुलिसकर्मी ने इस घटना का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

दावा है कि आरोपी सुरेश गुर्जर को पुलिस ने टॉर्चर किया और दाढ़ी के बाल नोचने पर मजबूर किया।
दावा है कि आरोपी सुरेश गुर्जर को पुलिस ने टॉर्चर किया और दाढ़ी के बाल नोचने पर मजबूर किया।

पुलिस से मारपीट करने का आरोप
वीडियो में दाढ़ी नोच रहे सुरेश गुर्जर पर मारपीट में शामिल होने का आरोप है। वीडियो में वह दाढ़ी के बाल नोच रहा है। सामने खड़े पुलिसवाले उससे ऐसा करने को कहते हैं। सुरेश कुछ लोगों के नाम ले रहा है। वह फिरोज, नारू, राकेश प्रजापात, देव नाम लेता है। वह बच्ची के बीमार होने के बाद कहता है। तब सामने बैठा पुलिसकर्मी कहता है कि क्या बच्चे उसी के हैं। पुलिस से मारपीट का आरोप लगाता है और गालियां देता है। कुछ अन्य लोगों की आवाज आती है, जिसमें प्लानिंग में शामिल लोगों के बारे में पूछ रहे हैं।

एसपी राजन दुष्यंत को मामले से अवगत कराते विधायक भड़ाना व गुर्जर समाज के लोग।
एसपी राजन दुष्यंत को मामले से अवगत कराते विधायक भड़ाना व गुर्जर समाज के लोग।

वीडियो सामने आने के बाद मांडल विधायक उदयलाल भड़ाना सहित गुर्जर समाज के कुछ लोगों ने शुक्रवार को एसपी राजन दुष्यंत और जिला कलेक्टर नामित मेहता से मुलाकात की और कार्रवाई की मांग की।

प्रतापनगर थाना इंचार्ज को लाइन हाजिर किया
वीडियो सामने आने के बाद भीलवाड़ा एसपी राजन दुष्यंत ने प्रतापनगर थाना प्रभारी सुगन सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। ASI महेंद्र खोजी और कॉन्स्टेबल बनवारी लाल को सस्पेंड किया है। तीनों को मुख्यालय पुलिस लाइन उदयपुर भेजा गया है। एसपी ने कहा- मेरी जानकारी में वीडियो आने और विधायक उदयलाल भड़ाना के मिलने के बाद तत्काल एक्शन लिया। जांच डीएसपी को सौंपी है।

मांडल विधायक उदयलाल भड़ाना ने कहा कि यह पुलिस की अमानवीयता है।
मांडल विधायक उदयलाल भड़ाना ने कहा कि यह पुलिस की अमानवीयता है।

विधायक बोले- पुलिस कानून से बाहर नहीं
मांडल विधायक उदयलाल भड़ाना ने कहा- सोशल मीडिया से यह जानकारी मिली कि सुरेश गुर्जर के साथ पुलिस ने अमानवीयता की। हो सकता है उसने कोई लड़ाई-झगड़ा किया हो, क्राइम किया हो। पुलिस का काम कानून व्यवस्था बनाए रखना है, गुनहगारों को सजा देना है। मैं किसी गुनहगार के पक्ष में नहीं हूं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि पुलिस मानवीय मूल्यों को भूल जाए। अत्याचार करे, अन्याय करे। कानून और संविधान के दायरे में रहकर आरोपी से पूछताछ की जानी चाहिए। अपराधी हो तो मारपीट की जाए, लेकिन कानून के दायरे में रहकर। कानून से बाहर न पुलिस है, न नेता, न जनता।

उस व्यक्ति के साथ अमानवीय व्यवहार कर उसकी दाढ़ी के बाल निकाल दिए गए। उसके साथ मारपीट की गई। इस विषय को लेकर मैंने एसपी और कलेक्टर से मुलाकात की। ये प्रताप नगर पुलिस थाने वाले हैं और सुरेश को गुलाबपुरा इलाके से उठाया गया है।

वीडियो में एक सफेद रंग की कार दिख रही है वो थाने की नहीं है। जिस जगह प्रताड़ित किया गया वह किसी थाने की लोकेशन नहीं है। सुरेश के साथ रास्ते में ही मारपीट की गई। आपस के झगड़े को राजनीतिक रंग दिया जा रहा है। एक समाज विशेष को आपस में टकराने का काम किया जा रहा है, यह गलत है।

रीको एरिया में मजदूरों का आपस में झगड़ा हुआ था। मेरी जानकारी में यह है कि शायद तब सुरेश गुर्जर मौके पर मौजूद नहीं था।

जिला कलेक्टर नामित मेहता को मामले से अवगत कराते विधायक भड़ाना और गुर्जर समाज के लोग।
जिला कलेक्टर नामित मेहता को मामले से अवगत कराते विधायक भड़ाना और गुर्जर समाज के लोग।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet