स्काउट शिविर में स्काउटों को स्काउट चिन्ह व सैल्यूट के बारे में बताया
खेतड़ी नगर : राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ खेतड़ी के तत्वाधान में राउमावि में चल रहे सात दिवसीय आवासीय स्काउट मास्टर बेसिक कोर्स प्रशिक्षण के चौथे दिन शुक्रवार को स्काउटों को स्काउट चिन्ह व सैल्यूट करने के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। शिविर की अध्यक्षता प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने की। सचिव जितेंद्र कुमार ने बताया कि शिविर के चौथे दिन शिविर में झंडा लगाने, उतारने, ध्वज गीत, ज्वाला गीत, स्काउट चिन्ह व सैल्यूट के बारे में पूर्व अभ्यास करवाया गया। प्रशिक्षक चिरंजी लाल, रामदेव सिंह, प्रशिक्षक इंद्राज यादव, शिविर संचालक बाबूलाल ने स्काउट गाइड के महत्व के बारे में बताया। शिविर में अनुप यादव, राकेश, हिम्मत, विक्रम ताखर, सुंदरपाल, सरजीत, संजय, अमित, शंभूसिंह, अशोक, कुलदीप मान आदि मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2038700


