[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा : कांग्रेस की गुटबाजी पर बोले डोटासरा:ये हमारे घर का ममाला है, बैठकर सुलझा लेंगे, महंगाई पर भाजपा को घेरा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
राजनीतिराजस्थानराज्य

चिड़ावा : कांग्रेस की गुटबाजी पर बोले डोटासरा:ये हमारे घर का ममाला है, बैठकर सुलझा लेंगे, महंगाई पर भाजपा को घेरा

कांग्रेस की गुटबाजी पर बोले डोटासरा:ये हमारे घर का ममाला है, बैठकर सुलझा लेंगे, महंगाई पर भाजपा को घेरा

चिड़ावा : कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा की राहुल गांधी नरेंद्र मोदी सरकार के आठ साल के राज में बढ़ी महंगाई, बेरोजगारी और नफरत के माहौल के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से राहुल गांधी यात्रा निकाल रहे हैं।

ऐसे में उनकी यात्रा पर तंज कसने की बजाय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी यात्रा निकलानी चाहिए और अपने सुशासन से जनता को अवगत कराना चाहिए। वे चिड़ावा में कांग्रेस नेता शीशराम हलवाई के सुपुत्र के विवाह पर आयोजित रिसेप्शन में शामिल होने आए थे। उन्होंने कांग्रेस नेताओं और मंत्रियों द्वारा आपस में एक दूसरे पर की जा रही बयानबाजी पर कहा कि ये हमारा घर का मामला है, बैठकर सुलझा लेंगे। सचिन पायलट के बयान पर वे केवल इतना ही बोले कि हम सब एक है थैंक्यू।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं से जनता खूब लाभान्वित हो रही हैं। ऐसे में राज्य में आ रही राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को पूरे देश की तरह ही राजस्थान में खूब प्यार मिलेगा। इसी के दम पर राजस्थान में हम सब मिलकर कांग्रेस सरकार को सत्ता में वापस लाएंगे। इस दौरान पूर्व विधायक श्रवण कुमार, पूर्व प्रधान शेर सिंह नेहरा, द्वारका प्रसाद मास्टर, ओमप्रकाश ओला, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी अमर सिंह पचार, डॉ. राजेंद्र लामोरिया सहित गणमान्यजन मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77