[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाटी बोले- बायतु को तालिबान बना दिया:हरीश चौधरी पर तंज कसा, कहा- वोटिंग के दिन धरना देकर षड्यंत्र रचा, लेकिन नाकाम रहे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़बाड़मेरराजस्थानराज्य

भाटी बोले- बायतु को तालिबान बना दिया:हरीश चौधरी पर तंज कसा, कहा- वोटिंग के दिन धरना देकर षड्यंत्र रचा, लेकिन नाकाम रहे

भाटी बोले- बायतु को तालिबान बना दिया:हरीश चौधरी पर तंज कसा, कहा- वोटिंग के दिन धरना देकर षड्यंत्र रचा, लेकिन नाकाम रहे

बाड़मेर : बाड़मेर लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी ने कहा कि 26 अप्रैल को मतदान के दिन तमाम लोगों ने बायतु को पूरे तरीके से तालिबान बना दिया था। कई अप्रिय घटना हुई, जिसकी मैं निंदा करता हूं। बायतु विधायक हरीश चौधरी पर तंज कसते हुए कहा कि नेताजी ने धरने पर बैठकर साजिश और षड्यंत्र किए, लेकिन नाकाम रहे।

भाटी ने कहा कि 4 जून को ऐतिहासिक परिणाम आएगा। बाड़मेर, जैसलमेर और बालोतरा की जनता जीतेगी। उन्होंने कहा कि 26 अप्रैल को मैंने कई सारे ऑब्जेक्शन उठाए थे, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस एक होकर काम कर रही थी। मेरी रि-पोलिंग एप्लिकेशन को स्वीकार नहीं किया है। शिकायतों को दोबारा संज्ञान में लेकर आएंगे। जरूरत पड़ी तो चुनाव आयोग तक जाएंगे। तमाम जगह, जहां पर धांधली हुई है, वहां पर रि-पोलिंग होनी चाहिए।

दरअसल, भाटी बुधवार को बाड़मेर लोकसभा सीट के बूथ संख्या 50 दुधवा खुर्द पर पहुंचे थे, जहां गोपनीयता भंग होने की शिकायत पर बुधवार को रि-पोलिंग की जा रही है। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि राजस्थान में सबसे अधिक मतदान अगर कहीं हुआ है तो बाड़मेर सीट पर हुआ है। वाकई लोकतंत्र के इस महापर्व पर वोटर्स ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है।

भाटी ने बीजेपी-कांग्रेस पर बोला जुबानी हमला।
भाटी ने बीजेपी-कांग्रेस पर बोला जुबानी हमला।

भाटी का आरोप- कांग्रेस बीजेपी मिलकर चुनाव लड़ी
पोलिंग के सवाल पर भाटी ने कहा कि प्रशासन को काफी शक थे। मैंने कई सारे ऑब्जेक्शन राइज किए थे। लेकिन प्रशासन कहीं ना कहीं बीजेपी और कांग्रेस मिलकर काम कर रही है। मेरी रि-पोलिंग एप्लिकेशन को स्वीकार नहीं किया है। जो शिकायतें थी, उन पर प्रशासन ने विचार नहीं किया था। तमाम जिन जगहों पर धांधली हुई है, वहां पर रि-पोल होना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस प्रत्याशी उम्मेदाराम बेनीवाल भी बूथ पर पहुंचे थे और स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ मतदाताओं से भी मुलाकात की थी।

बता दें कि दुधवा बूथ पर बुधवार को रि-पोलिंग हुई, जहां दोपह एक बजे तक 39.02% वोटिंग हुई। इस बूथ पर 1294 वोट है। पूर्व में 26 अप्रैल को 1102 वोट पड़े थे और 86.55 वोटिंग हुई थी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet