[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गजब है भाई: सगाई की मेहंदी छूटी ही नहीं थी कि रंगे हाथ गिरफ्तार हुई महिला पटवारी, ये रहा मामला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

गजब है भाई: सगाई की मेहंदी छूटी ही नहीं थी कि रंगे हाथ गिरफ्तार हुई महिला पटवारी, ये रहा मामला

एसीबी यानी एंटी करप्शन ब्यूरो ने बुधवार को राजस्थान के सीकर जिले में कार्रवाई करते हुए महिला पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। एसीबी ने पटवारी को तीन हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा।

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : राज वर्मा

फतेहपुर (सीकर) : सगाई के चार दिन बाद महिला पटवारी को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया। पटवारी ने जमीन के नामांतरण की एवज में तीन हजार रुपए मांगे थे। शिकायत मिलने पर एसीबी ने कार्रवाई की और पटवारी को पकड़ा। मामला सीकर जिले के फतेहपुर का है।

एसीबी टीम बुधवार को कस्बे के उदनसर ग्राम पंचायत पहुंची। एसीबी के डीएसपी रविंद्र कुमार ने बताया कि पटवारी निकिता कुमारी के खिलाफ परिवादी ने 7 मई को शिकायत दर्ज कराई थी। एसीबी टीम ने उसी दिन शिकायत का सत्यापन किया।

तहसील ऑफिस में कार्रवाई करती एसीबी की टीम
तहसील ऑफिस में कार्रवाई करती एसीबी की टीम

परिवादी को कलर लगे रुपए देकर भेजा

डीएसपी ने बताया कि टीम ने परिवादी को कलर लगे हुए 3 हजार रुपए दिए और दोपहर करीब 3 बजकर 20 मिनट पर तहसील कैंपस के अंदर बनी गैलरी में भेजा। यहां परिवादी ने पटवारी को रुपए दिए। तब ही टीम में शामिल महिला कर्मचारियों ने पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान महिला पटवारी ने खुद को छुड़ाने की कोशिश भी की लेकिन मगर वह सफल नहीं हो सकी।

4 दिन पहले हुई थी सगाई

पटवारी निकिता कुमारी झुंझुनूं जिले के देवरोड की रहने वाली है। 3 मई को ही उसकी सगाई हुई थी। सगाई बाद मंगलवार को ही ऑफिस ज्वाइन किया था। पटवारी 18 जुलाई 2022 से 18 नवंबर 2022 तक ट्रेनिंग पर रही। इसके बाद 18 नवंबर को उसका फतेहपुर कस्बे के उदनसर गांव में पदस्थापन हुआ था।

एक साल में एसीबी की चौथी कार्रवाई

पिछले एक साल में फतेहपुर में एसीबी की ये चौथी कार्रवाई है। इससे पहले एसीबी ने तहसील में एक कार्मिक को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए पकड़ा था। दो कार्रवाई फतेहपुर सदर थाना और पुलिस चौकी फतेहपुर में की थी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet