[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शार्ट सर्किट होने से मकान में लगी आग:5 जून को होनी है दो लड़कियों की शादी, फर्नीचर और घरेलू सामान जलकर हुआ राख


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

शार्ट सर्किट होने से मकान में लगी आग:5 जून को होनी है दो लड़कियों की शादी, फर्नीचर और घरेलू सामान जलकर हुआ राख

शार्ट सर्किट होने से मकान में लगी आग:5 जून को होनी है दो लड़कियों की शादी, फर्नीचर और घरेलू सामान जलकर हुआ राख

नीमकाथाना : नीमकाथाना शहर के मोदी धर्मशाला के पास शॉर्ट सर्किट से एक मकान में आग लग गई। आग लगने से मकान में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रहा कि समय रहते हुए आग पर काबू पाया जा सका नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

जानकारी के अनुसार मोदी धर्मशाला के पास आशिक खान के मकान में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने की सूचना आसपास के लोगों को हुई तो आसपास के लोगों ने आग पर पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैल रही थी। बाद में एक पानी का टैंकर वहा से गुजर रहा था तभी पानी को टैंकर को रोका और पानी डालकर आग पर काबू पाया गया। घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंची।

शादी का सारा फर्नीचर जलकर खाक हो गया।
शादी का सारा फर्नीचर जलकर खाक हो गया।

परिवार के शकील ने बताया कि 5 जून तारीख को परिवार में गुलाब हुसैन की दो लड़कियों की शादी होनी है, शादी का दहेज का सामान वहां रखा हुआ था। अचानक शार्ट सर्किट हुआ और सारा फर्नीचर जलकर खाक हो गया। वहीं पास ही बनी दुकान में भी आग पकड़ ली, जिससे दुकान का सामान भी जल गया।

पीड़ित आशिक खान ने बताया कि वह वह घर से मार्केट में अपनी दुकान पर गया हुआ था, तभी अचानक पीछे से शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने से लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। वहीं परिवार के लोगों ने आर्थिक सहायता की मांग की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet