[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बाबा उमद सिंह की 20वीं निशान यात्रा:बुहाना से तातीजा तक महिलाओं व पुरुषों ने निकाली यात्रा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

बाबा उमद सिंह की 20वीं निशान यात्रा:बुहाना से तातीजा तक महिलाओं व पुरुषों ने निकाली यात्रा

बाबा उमद सिंह की 20वीं निशान यात्रा:बुहाना से तातीजा तक महिलाओं व पुरुषों ने निकाली यात्रा

बुहाना : खेतड़ी में लोगों की आस्था के प्रतीक बाबा उमदसिंह की बुधवार को 20वीं निशान पदयात्रा का शुभारंभ किया गया। बुहाना से शुरू हुई निशान यात्रा तातीजा में बाबा के मंदिर पर पहुंची, जहां पद यात्रियों ने बाबा के मंदिर में निशान चढ़ाकर जयकारे लगाए।

जानकारी के अनुसार बाबा उमद सिंह क्षेत्र के लोगों के आस्था के प्रतीक माने जाते हैं,। जिनका मुख्य मंदिर तातीजा में पहाड़ी पर बना हुआ है, वहीं श्रद्धालुओं ने इनका एक मंदिर बुहाना में बनाया हुआ है। बाबा के भक्त हर वर्ष बुहाना से पैदल निशान यात्रा लेकर रवाना होते हैं और तातीजा में बने मंदिर में निशान चढ़ा कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना करते हैं। सिंघाना पंचायत समिति के सामने बंशीधर, दिनेश कुमार की ओर से बाबा उमद सिंह महाराज की पदयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं की सेवा के लिए जलपान व आहार की व्यवस्था की गई।

पदयात्रा छतरी धाम बुहाना से तातीजा धाम पहुंचकर निशान चढ़ाएंगे। बाबा की निशाना यात्रा में करीब दो हजार युवा, पुरुष व महिलाएं शामिल थी। श्रद्धालु डीजे पर नाचते हुए उमद सिंह जी महाराज के जयकारे लगाते हुए पदयात्रा में भाग ले रहे थे। पदयात्रा के दौरान युवाओं में जोश देखा गया, जो काफी संख्या भाग ले रहे थे। पदयात्रा से करीब तीन किलोमीटर की सड़क पर श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आ रही थी। इस दौरान युवाओं ने डीजे के साथ डाक निशान भी बाबा के मंदिर में चढ़ाएं गए।

हिलाओं ने अपने बच्चों के जात जडूले की धोक लगाई। भक्तों के लिए मीठे पानी की व्यवस्था बालाजी सर्वजल गुजरवास की ओर से की गई थी। इस मौके पर डॉ प्रवीण कुमार शर्मा, शंकर, दिनेश भाटी, लाला यादव, मनीष जांगिड़, मनोज जांगिड़, कमलेश टेलर, सुशील भाटी, संजय कुमार, मनीष भाटी, ओमप्रकाश भाटी सहित अनेक युवाओं ने पद यात्रियों की सेवा में सहयोग किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet