दिल्ली के निर्भया और भीलवाड़ा के भट्टी कांड के बाद दानपुर में सभ्य समाज को कलंकित करती तस्वीरें…
दिल्ली के निर्भया और भीलवाड़ा के भट्टी कांड के बाद दानपुर में सभ्य समाज को कलंकित करती तस्वीरें...

बांसवाड़ा : बांसवाड़ा बिनौली से रात को घर लौट रही 19 वर्षीय युवती से ज्यादती के बाद तलवार से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी कानपुरी, खजूरी निवासी कालूराम मईड़ा को 38 घंटे बाद मंगलवार को दानपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कालू गांव में ही छिपा हुआ था । आरोपी बीएसटीसी द्वितीय वर्ष में पढ़ रहा है। वह और पीड़िता एक-दूसरे को 5 साल से जानते हैं। कालूराम पीड़िता से शादी करना चाहता था, लेकिन युवती और उसके परिवार इनकार कर रहे थे।
इससे गुस्सा होकर कालूराम पीड़िता के गांव पहुंचा और उसे मिलने बुलाया। वहां आरोपी ने पीड़िता से ज्यादती की। बाद में हत्या करने के लिए तलवार से ताबड़तोड़ वार किए, लेकिन युवती चिल्लाई तो कालूराम अपने दोस्त के साथ भाग गया। पुलिस वारदात में संलिप्त आरोपी जीतू को तलाश रही है। पीड़िता का उदयपुर में इलाज चल रहा है। युवती पर तलवार से हमले के कारण उसके दाएं हाथ की 2 अंगूलियां और अंगूठा कट गया। इस हथेली पर 7 टांके आए। बायीं हथेली पर 10 टांके और सिर में तलवार से गहरी चोटें लगने के कारण 17 टांके आए। जांच अधिकारी डिप्टी सूर्यवीरसिंह ने बताया कि पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि घटना रात करीब 2 बजे की है। वह गांव में ही एक हल्दी कार्यक्रम से लौट रही थी।
घर पहुंचने से करीब 300-400 मीटर दूर स्थित पुलिया के पास रात बाइक सवार पर कालू मईड़ा और जीतू आए। कालू ने पीड़िता से पूछा कि वह उससे शादी क्यो नहीं कर रही है? इस पर पीड़िता ने कहा कि वह अभी शादी नहीं करना चाहती है। वह पढ़ रही है। जिस पर उसने पीड़िता को पकड़ लिया और ज्यादती की। पीड़िता पांच बहनों में सबसे छोटी है। दो भाई हैं। बाकी बहनें कभी पढ़ने नहीं गई। एक भाई 8वीं तक पढ़ा है। पीड़िता बीए प्रथम वर्ष में पढ़ रही है। इसके अलावा परिवार की सहायता के लिए वह कोटा में एक दवा कंपनी में काम करती थी। सवा महीने पहले ही कोटा गई थी।
5 दिन पहले ही घर लौटी और 7 मई को वापस कोटा लौटने वाली थी, लेकिन इससे पहले उसके साथ यह घटना हो गई। पिता ने बताया कि बेटी की पढ़ाई में रुचि थी, इसलिए मैंने उसे नहीं रोका। पीड़िता अब उदयपुर में भर्ती है। वह दर्द से इतनी तड़प रही है कि एक-एक पल गुजारना मुश्किल हो गया है। डॉक्टरों ने बताया कि उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। बड़ा ऑपरेशन करना पड़ेगा। अस्पताल में पीड़िता के बयान लेते पुलिसकर्मी। दुष्कर्मी कालू मईड़ा एडवोकेट: भगवतपुरी