[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रेप के बाद युवती को साथ ले जाना चाहता था:सिरफिरे आशिक से बचने के लिए भागी तो पीछा कर तलवार मारी; हाथ आगे किए तो अंगुलियां कटी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
क्राइमटॉप न्यूज़बांसवाड़ाब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

रेप के बाद युवती को साथ ले जाना चाहता था:सिरफिरे आशिक से बचने के लिए भागी तो पीछा कर तलवार मारी; हाथ आगे किए तो अंगुलियां कटी

राजस्थान के बांसवाड़ा में एक 20 साल की युवती के साथ दुष्कर्म की खबर सामने आई है। छात्रा का बलात्कार करने के बाद आरोपियों ने तलवार से उसपर जानलेवा हमला किया और उंगलियां भी काट दी।

बांसवाड़ा : सेकेंड इयर की छात्रा के साथ रेप और किडनैप का मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। पूछताछ में उसने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। आरोपी कालू ने रेप करने के बाद युवती को अपने साथ ले जाना चाहा था। लेकिन, युवती ने मना कर दिया और उनके चंगुल से बचने के लिए भागी। इस पर गुस्साए कालू और दूसरे आरोपी जीतू ने उसका पीछा किया। जब युवती अंधेरे में भागते हुए एक गड्ढे में गिरी तब उसपर तलवार से ताबड़तोड़ वार कर उसे अधमरी कर दिया।

सिरफिरे आशिक ने एकतरफा प्यार में युवती के साथ गैंगरेप किया और उसे जान से मारने की कोशिश की थी।
सिरफिरे आशिक ने एकतरफा प्यार में युवती के साथ गैंगरेप किया और उसे जान से मारने की कोशिश की थी।

घर के 300 मीटर दूर छिपा था कालू

बांसवाड़ा जांच अधिकारी डीएसपी सूर्यवीर सिंह ने बताया- कानपुरी, खजूरी निवासी कालूराम मईड़ा को मंगलवार शाम दानपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कालू की लोकेशन घर के पास ही थी। मुखबीर से सूचना मिली को वो घर से 300 मीटर दूर है। इस पर तत्काल टीम वहां पहुंची और कालू को पकड़ा। आरोपी कालू की पीड़िता से 5 साल पुरानी पहचान थी, वो उससे शादी करना चाहता था, लेकिन परिवार के लोग राजी नहीं थे। परिजन पीड़िता की सगाई दूसरी जगह कर रहे थे, इससे आरोपी नाराज था, पीड़िता भी एन वक्त पर युवक के खिलाफ हो गई थी। वो कालू से शादी नहीं करना चाहती थी। इसलिए कालू ने गैंगरेप और हत्या करने की साजिश रची।

पुलिस ने मंगलवार देर शाम कालू को घर के 300 मीटर दूर पकड़ा। आगे की पूछताछ जारी है।
पुलिस ने मंगलवार देर शाम कालू को घर के 300 मीटर दूर पकड़ा। आगे की पूछताछ जारी है।

युवती को साथ ले जाना चाहता था

पूछताछ में कालू ने बताया- जब युवती ने साथ चलने से इनकार किया तो उसने तलवार निकाल कर हमला करना चाहा था। लेकिन, युवती बचकर भागने लगी। थोड़ी दूर आगे जाने पर पीड़िता एक गड्ढे में गिर गई, इस पर कालू और जीतू दोनों पीछे-पीछे दौड़कर आए। कालू ने पीड़िता के सिर पर तलवार मारी। बचाव के लिए पीड़िता ने अपने दोनों हाथ आगे किए तो तलवार लगने से हथेली पर चोट लगी। इस घातक हमले से युवती के दाहिने हाथ की दो अंगुलियां और अंगूठा कट गया। दूसरा वार किया, तो इससे सिर में गंभीर चोट लगी।

हादसे की सुबह पुलिस को सोमवार सुबह युवती के खून से सने कपड़े मिले थे।
हादसे की सुबह पुलिस को सोमवार सुबह युवती के खून से सने कपड़े मिले थे।

मां को खून से सनी मिली बेटी

युवती की चीख पुकार सुनकर मां और भाई मौके पर पहुंचे तो दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए। मां के अनुसार जब वो मौके पर पहुंची तो उनकी बेटी खून में बुरी तरह से लथपथ पड़ी थी और बेहोश थी। युवती को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया और 6 मई की सुबह पुलिस को मामले की सूचना दी गई।

सेकेंड ईयर में पढ़ता है कालू

डीएसपी ने बताया- बीएसटीसी सेकेंड ईयर में पढ़ रहा है। पुलिस वारदात में शामिल दूसरे आरोपी जीतू को तलाश रही है। पीड़िता का उदयपुर में इलाज चल रहा है। युवती पर तलवार से हमले के कारण उसके दाएं हाथ की 2 अंगूलियां और अंगूठा कट गया। इस हथेली पर 7 टांके आए। बायीं हथेली पर 10 टांके और सिर में तलवार से चोट लगने के कारण 17 टांके आए।

पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि घटना रात करीब 2 बजे की है। वह गांव में ही एक हल्दी कार्यक्रम से लौट रही थी। पीड़िता के घर से करीब 300-400 मीटर दूर स्थित पुलिया के पास रात बाइक सवार दो लड़के आए। इनमें से एक कालू मईड़ा और दूसरा जीतू था। पीड़िता कालू को पहले से जानती थी। जीतू उसके साथ रहता था इसलिए वह उसे भी पहचानती थी। दोनों ने पीड़िता को रोका। कालू ने पीड़िता से पूछा कि वह उससे शादी क्यों नहीं कर रही है? इस पर पीड़िता ने कहा कि वह अभी शादी नहीं करना चाहती है। वह पढ़ रही है। जिस पर दोनों ने पकड़ लिया और रेप किया।

दूसरा आरोपी फरार

पुलिस ने कालू राम को गिरफ्तार कर लिया है मगर उसका साथी अभी भी फरार है। पुलिस जीतू राम की तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि युवती का इलाज चल रहा है और दूसरे आरोपी को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89