मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने लगाये बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे
मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने लगाये बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : हिंदुस्तान स्काउट एवं गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनूं द्वारा बेजुबान पक्षियों के लिए बढ़ती गर्मी में चलाये जा रहे “कुछ पल बेज़ुबानो के लिए” अभियान के तहत मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अनसूईया सिंह एवं हिंदुस्तान स्काउट गाइड के सहायक राज्य संगठन आयुक्त प्रदीप इसरवाल की उपस्थिति में परिंडे लगाये गये और मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने अपने कार्यालय कर्मचारी को निर्देशित किया की रोज इन परिंडो की सफाई कर इनमे पानी की व्यवस्था करते रहे| यह पुण्य का कार्य है।
इस अवसर पर सहायक निदेशक अशोक कुमार जांगिड़, प्रशासनिक अधिकारी रामकिशन सैनी, एपीसी राजबाला, बलवीर सिंह हुड्डा, प्रतिभा, बबीता, शीशराम, प्रभुदयाल, अरुण कंसवा, रोवर लीडर सत्यवीर पूनिया, दयानंद, सुनील, रामसिंह, आशीष, नीरज सहित लोग मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2038396