[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मंडावा : खुशियाें में खलल:कार पलटने से दूल्हे के पिता व भांजी की माैत, दाे बहनें-भाभी घायल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
राजस्थानराज्य

मंडावा : खुशियाें में खलल:कार पलटने से दूल्हे के पिता व भांजी की माैत, दाे बहनें-भाभी घायल

खुशियाें में खलल:कार पलटने से दूल्हे के पिता व भांजी की माैत, दाे बहनें-भाभी घायल

मंडावा : मंडावा के लुमास व वाहिदपुरा के बीच शुक्रवार शाम हुए हादसे में दूल्हे के पिता व भांजी की माैत हाे गई। तथा दाे बहनाें समेत परिवार की चार महिलाएं घायल हाे गईं। एक बहन का बीडीके अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे का शिकार हुए दूल्हे के पिता कैप्टन शुभकरण दनेवा चिड़ावा सीएसडी कैंटीन के मैनेजर थे।

शहर के वार्ड पांच रामनगर में संस्कृत स्कूल के पास रहने वाले कांट निवासी कैप्टन शुभकरण दनेवा के बेटे प्रवीण उर्फ दीपक की शुक्रवार काे शादी थी। शाम काे बारात नांगली (सीकर) जा रही थी। कैप्टन शुभकरण दनेवा, उनकी बेटी सीमा (35), पूनम (30), दाेहिती ब्राह्मणाें की ढाणी निवासी रिषु (6) व बहू साेनू (30) एक कार में सवार थे। कार खुद शुभकरण चला रहे थे।

लुमास से आगे निकलते ही कार पलट गई। इसमें सभी घायल हो गए। घायलाें काे बीडीके अस्पताल लाया गया। जहां रिषु काे चिकित्सकाें ने मृत घाेषित कर दिया। गंभीर घायल कैप्टन शुभकरण दनेवा काे जयपुर रैफर किया गया। लेकिन जयपुर ले जाते समय उन्होंने भी सीकर के नजदीक दम ताेड़ दिया। पूनम, साेनू काे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि सीमा का इलाज चल रहा है

शादी की खुशियां पल भर में काफूर हुई, सादगी से संपन्न हुई रस्में

शुक्रवार शाम काे हुए हादसे ने दनेवा परिवार की खुशियाें काे पलभर में काफूर कर दिया। पिछले कुछ दिनाें से रामनगर में कैप्टन शुभकरण दनेवा के घर शादी की तैयारियां चल रही थी। खुशी भी इसलिए थी कि शुभकरण दनेवा की तीन बेटियाें के इकलाैते भाई प्रवीण की शादी थी।

शाम काे खुशी के माहाैल व मंगल गीताें के बीच नाचते-गाते बारातियाें काे खुद कैप्टन शुभकरण ने रवाना किया था। सभी काे रवाना करने के बाद खुद कार से अपनी बेटी, दाेहिती व परिवार की महिलाअओ के साथ बेटे की बारात लेकर जा रहे थे। अचानक हुए हादसे ने सारी खुशियां छीन ली।

हादसे की खबर झुंझुनूं से लेकर कांट व बेटे के ससुराल नांगली रामगढ़ शेखावाटी भी पहुंच गई। जिस बारात में 150 लाेग थे, वे बीच रास्ते से ही लौट आए। 15-20 माैजिज लाेगाें की माैजूदगी में प्रवीण उर्फ दीपक के अनिता से सादगी के साथ फेरे हुए।

6 साल की बेटी की मौत मां गंभीर रूप से घायल
हादसे का शिकार हुए कांट निवासी शुभकरण दनेवा की तीन बेटियाें पूनम, सीमा व प्रियंका शादीशुदा है। तीनाें बेटियाें की शादी ब्राह्मणाें की ढाणी हुई थी। भाई की शादी में पूनम, सीमा व प्रियंका शामिल हुई थी।

बहनाें ने मंगल गीत गाकर भाई काे दुल्हन लाने के लिए रवाना किया। पूनम ताे भाई की गाड़ी में बैठकर रवाना हुई, लेकिन सीमा व प्रियंका, सीमा की छह साल की बेटी रिषु, भाभी साेनू, पिता के साथ कार में रवाना हुई थी।

हादसे में रिषु की माैत हाे गई, जबकि उसकी मां सीमा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका बीडीके अस्पताल में उपचार चल रहा है। सेना में कैप्टन रहे शुभकरण दनेवा तीन जाट रेजीमेंट में थे। वे भूटान में शांतिसेना में गए थे।

सेना में एनसीसी के प्रभारी भी रहे। सेवानिवृत्ति के बाद राणी सती मंदिर के सुरक्षा प्रभारी भी रहे। कुछ समय पहले ही उन्हाेंने चिड़ावा आर्मी कैंटीन का मैनेजर का पद संभाला था। हादसे के बाद झुंझुनूं व कांट में शोक छा गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22