[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में परशुराम जयंती का होगा आयोजन:यज्ञ और सम्मान समारोह का होगा आयोजन, क्रिकेट के लिए होगा रजिस्ट्रेशन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में परशुराम जयंती का होगा आयोजन:यज्ञ और सम्मान समारोह का होगा आयोजन, क्रिकेट के लिए होगा रजिस्ट्रेशन

चिड़ावा में परशुराम जयंती का होगा आयोजन:यज्ञ और सम्मान समारोह का होगा आयोजन, क्रिकेट के लिए होगा रजिस्ट्रेशन

चिड़ावा : चिड़ावा में ब्रह्म चैतन्य संस्थान की ओर से भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर 12 मई 2024 को अनेक धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए भगवान परशुराम भवन में बैठक का आयोजन किया गया। संस्थान के अध्यक्ष रामगोपाल मिश्र ने बताया कि आगामी 12 मई को भगवान परशुराम‌ जयन्ती को धूमधाम से मनाने के लिए कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है। इस अवसर पर क्रिकेट मैच, कुंडीय यज्ञ और सम्मान समारोह सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

12 मई को होंगे ये कार्यक्रम

सुबह 7 बजे: क्रिकेट मैच : ब्रह्म समाज के सभी आयु वर्ग के लोग इसमें भाग ले सकते हैं।

सुबह 11 बजे: कुंडीय यज्ञ : यज्ञ में भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना की जाएगी।

शाम 5 बजे: सम्मान समारोह : संस्थान की प्रथम कार्यकारिणी के सदस्यों का सम्मान।

80 वर्ष पूर्ण कर चुके संस्थान के सदस्यों एवं उनके परिजनों का सम्मान।

पिछले वर्ष निशुल्क पांडित्य क्रम शिविर में भाग लेने वाले प्रशिक्षकों का सम्मान।

क्रिकेट मैच के लिए कराना होगा रजिस्ट्रेशन
क्रिकेट मैच में भाग लेने के लिए 11 मई तक परशुराम भवन में रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।

बैठक मे ये रहे मौजूद
बैठक में ब्रह्म चैतन्य संस्थान अध्यक्ष रामगोपाल मिश्र, सुरेश शर्मा, सुशील पदमपुरीया, सतेन्द्र कौशिक, राजेंद्र शर्मा, डॉ.अवतार कृष्ण शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, राजकुमार पारीक, दीपक कौशिक, अनिल शर्मा अनमोल,पवन शर्मा नवहाल, नरेश शर्मा सहित संस्था सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin