[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कोटा से हुआ इंडियन कोस्ट गार्ड की परीक्षा में फर्जीवाड़ा:झुंझुनूं की कोचिंग का मालिक है मास्टरमाइंड, जयपुर-शिमला तक सॉल्व किए पेपर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
कोटाक्राइमटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कोटा से हुआ इंडियन कोस्ट गार्ड की परीक्षा में फर्जीवाड़ा:झुंझुनूं की कोचिंग का मालिक है मास्टरमाइंड, जयपुर-शिमला तक सॉल्व किए पेपर

कोटा से हुआ इंडियन कोस्ट गार्ड की परीक्षा में फर्जीवाड़ा:झुंझुनूं की कोचिंग का मालिक है मास्टरमाइंड, जयपुर-शिमला तक सॉल्व किए पेपर

कोटा : इंडियन कोस्ट गार्ड की परीक्षा सीजीपीईटी में फर्जीवाड़े का मास्टरमाइंड राजस्थान का एक कोचिंग संचालक है। पिछले महीने 20 और 21 अप्रैल को देशभर में नाविक की पोस्ट के लिए परीक्षा हुई थी।

एग्जाम के करीब 9 दिन बाद कोटा में शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किए 6 आरोपियों से पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। इन्होंने ही झुंझुनूं के चिड़ावा में कोचिंग चला रहे मास्टरमाइंड की भी जानकारी दी। यह कोचिंग आर्मी के अलग-अलग एग्जामों की तैयारी करवाती है। आरोपी कोचिंग संचालक अभी फरार है।

30 से ज्यादा कैंडिडेट के पेपर सॉल्व किए

दरअसल, शहर के आईटी पार्क के पास पुलिस ने 30 अप्रैल को छह युवकों को शांतिभंग के आरोप में पकड़ा था। युवकों के मोबाइल की जांच में कई स्टूडेंट के परमिशन कार्ड मिले थे।

सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने CGEPT एग्जाम के फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। मास्टरमाइंड कोचिंग संचालक ने पेपर सॉल्व, कंप्यूटर को रिमोर्ट एक्सेस पर लेने और अभ्यर्थियों के कंप्यूटर हैक करने के लिए अलग-अलग टीम लगा रखी थी।

कोचिंग में पढ़ने और पढ़ाने वालों को पकड़ा था

कोटा के विज्ञान नगर थाना पुलिस ने मामले में अशोक जाट (38) निवासी बांगड़वा थाना हमीरवास तहसील राजगढ़ (चूरू) और संदीप बुडालिया (29) बरालू ,थाना लोहारू, भिवानी (हरियाणा) थे। इनके अलावा प्रतीक गजराज (24) निवासी पालोता, थाना सिंघाना, झुंझुनूं, रणवीर सिंह (32) निवासी काटधनोरी, झुंझुनूं, अशोक (29) निवासी गोपाल की ढाणी, थाना पचेरी, झुंझुनूं और राहुल जाखड़ (21) धमोरा थाना गुढ़ागौड़जी, झुंझुनूं को पकड़ा था।

चिड़ावा में कोचिंग चलाता है मास्टर माइंड

इस खेल का मास्टरमाइंड अमित भास्कर है, जो चिड़ावा में बोधायन नाम से कोचिंग सेंटर का मालिक है। वह कोचिंग में कॉम्पिटिशन एग्जाम (इंडियन आर्मी,इंडियन कोस्ट गार्ड, सिविल एग्जाम) की तैयारी करवाता है। उसकी तलाश की जा रही है।

एडिशनल एसपी नियति शर्मा ने बताया कि सभी आरोपी मास्टरमाइंड अमित भास्कर से पिछले दो साल से संपर्क में थे। गिरफ्तार आरोपी रणवीर अमित भास्कर की कोचिंग में फिजिक्स, अशोक मैथ्स, अशोक जाट जीके पढ़ाता है। एक आरोपी राहुल स्टूडेंट है जो कॉम्पिटिशन की तैयारी कर रहा है।

छह युवकों के पकड़े जाने के बाद से मास्टर माइंड फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। ~~~नियति शर्मा जांच अधिकारी (एडिशनल एसपी)

पेपर सॉल्व करने के लिए लैब किराए पर ली

मास्टर माइंड ने पेपर सॉल्व करने के लिए कोटा के आईटी पार्क के पास स्थित कंप्यूटर लैब को किराए पर लिया था। हालांकि CGEPT का कोटा में सेंटर नहीं था।

आरोपी युवकों ने यहां लैब में बैठकर पेपर सॉल्व किया था। आरोपियों ने बताया कि कंप्यूटर को हैक करने और लैब में कंप्यूटर को रिमोर्ट एक्सेस व ऐप डाउनलोड करने के लिए अलग टीम काम कर रही थी, जिनका काम के हिसाब से कमीशन सेट था। उनका पेपर सॉल्व करने का काम था।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin