[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मेडिकल स्टोर में पेट्रोल डालकर लगाई आग,VIDEO:दवाइयां और फर्नीचर जला, पड़ोसियों ने दी सूचना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
क्राइमटॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

मेडिकल स्टोर में पेट्रोल डालकर लगाई आग,VIDEO:दवाइयां और फर्नीचर जला, पड़ोसियों ने दी सूचना

मेडिकल स्टोर में पेट्रोल डालकर लगाई आग,VIDEO:दवाइयां और फर्नीचर जला, पड़ोसियों ने दी सूचना

नीमकाथाना : नीमकाथाना में बाइक पर सवार होकर आए दो नकाबपोश बदमाशों ने सिरोही में स्थित श्रीराम मेडिकल स्टोर में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना की पूरी वारदात वहां लगी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना रविवार रात की है। आग लगने से दुकान मे रखी दवाइयां और जरूरी कागजात जल गए। पड़ोसियों ने सुबह दुकान मालिक को सूचना दी।

दुकान मालिक राम नरेश यादव दुकान पर पहुंचा। आग की सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। दुकान मालिक राम नरेश यादव ने बताया कि आगवाडी रोड पर श्री श्याम मेडिकल स्टोर के नाम से दुकान कर रखी है। रविवार की रात्रि को 9 बजे दुकान बंद करके घर चला गया था। सोमवार की सुबह 6 बजे मेरे पास पड़ोसियों का फोन आया कि आपकी दुकान की बहार आग लगी हुई है। दुकान पर आया और दुकान खोल कर देखा तो दवाइयां जली हुई थी। सीसीटीवी कैमरे चेक किये तो बाइक पर सवार होकर आये दो नकाबपोश बदमाशों ने दुकान में पेट्रोल डालकर आग लगाई गई थी। आग से दुकान में रखी दवाइयां, टेबल जल गई। आग लगने से लगभग डेढ़ लाख का नुकसान हो गया।

पहले कुत्ते को रोटी खिलाई
बाइक पर सवार होकर आए दोनो बदमाशों ने पहले तो दुकान के बाहर बैठे एक कुत्ते को रोटी खिलाई। फिर करीब साढ़े 12 बजे दुकान में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पीड़ित ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज करवाया है। कोतवाली पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin