[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी : चोरी का खुलासा नहीं होने से रोष:सेफ्रागुवार में 20 दिन पहले घर से सोने चांदी के जेवरात हुए थे चोरी, ग्रामीणों ने कहा – पुलिस की ढिलाई से चोर बेखौफ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी : चोरी का खुलासा नहीं होने से रोष:सेफ्रागुवार में 20 दिन पहले घर से सोने चांदी के जेवरात हुए थे चोरी, ग्रामीणों ने कहा – पुलिस की ढिलाई से चोर बेखौफ

चोरी का खुलासा नहीं होने से रोष:सेफ्रागुवार में 20 दिन पहले घर से सोने चांदी के जेवरात हुए थे चोरी, ग्रामीणों ने कहा - पुलिस की ढिलाई से चोर बेखौफ

खेतड़ी : सेफ्रागुवार में चोरी के मामले का खुलासा नहीं होने पर ग्रामीणों ने ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है । गुरुवार को ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई करने की मांग की है। एसडीएम जयसिंह को दिए ज्ञापन मे बताया कि आदिल कुरैशी पुत्र रशीद कुरैशी के घर 14 अक्टूबर की रात चोरी हो गई थी। चोर बेड से सोने का तीन तोले के हार सहित सोने चांदी के गहने और एक सूटकेस में रखे 20 हजार रूपए चुरा कर ले गए।

ज्ञापन में बताया गया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज करवाए 20 दिन हो गए, लेकिन इसके बावजूद आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिससे लोगों में भय पैदा हाे रहा है। गांव में पूर्व में भी हुई कई चोरियों का पुलिस आज तक खुलासा नहीं कर पाई है। जिसको लेकर ग्रामीण कई बार पुलिस के अधिकारियों से मिलकर शिकायत भी कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती। इस मौके गफ्फार खान, रोहतास सैनी, ओमप्रकाश, घीसाराम मीणा, मुंशी, दीन शौकत, मुमताज अली, महबूब, गोपीराम, रामजीलाल और शरीफ कुरैशी सहित अनेक लोग शामिल मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22