[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्थान के प्रसिद्ध मंदिर पुस्तक का हुआ विमोचन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजस्थान के प्रसिद्ध मंदिर पुस्तक का हुआ विमोचन

शोधकर्ताओं के लिए ऐतिहासिक दस्तावेज साबित होगी महेशकुमार शर्मा आजाद की पुस्तक : गोविन्द हरितवाल

चिड़ावा : प्रमुख सामाजिक चिंतक तथा अन्वेषी लेखक महेशकुमार शर्मा आजाद की पुस्तक “राजस्थान के प्रसिद्ध मन्दिर” का विमोचन समारोह चिङावा में रविवार को संपन्न हुआ।

चिड़ावा अग्रवाल जन कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष दामोदर प्रसाद हिम्मतरामका की अध्यक्षता में आयोजित उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जीवनी शिक्षण संस्थान के चेयरमैन सांवरमल मील तथा वरिष्ठ पत्रकार एवं इतिहासकार गोविन्द राम हरितवाल, चिड़ावा निवासी तथा इटली प्रवासी फूलचंद सोलंकी, एवं आर आर फिलिंग स्टेशन के प्रोपराइटर राधेश्याम ऑपरेटर विशिष्ट अतिथि थे।

समारोह को संबोधित करते हुए सभी वक्ताओं ने अन्वेषी लेखक महेश आजाद के ऐतिहासिक एवं धार्मिक विषयों पर आधारित लेखन की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। गोविन्द राम हरितवाल ने लेखक आजाद के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लेखन के क्षेत्र में महेश आजाद द्वारा किया गया लेखन आनेवाले समय में शोधकर्ताओं के लिए एक ऐतिहासिक दस्तावेज साबित होगा।

नगरदेव परमहंस पं श्री गणेश नारायण बावलिया बाबा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर आरंभ हुए कार्यक्रम को पत्रकार एवं इतिहासकार गोविन्द राम हरितवाल, राजस्थान सरकार द्वारा सम्मानित शिक्षक अनिल कुमार शर्मा अनमोल, डाॅ अशोक अरड़ावतिया, दामोदर प्रसाद हिम्मतरामका, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांवरमल मील, फूलचंद सोलंकी, राधेश्याम ऑपरेटर, वस्त्र व्यवसायी देवानंद चौधरी, बनवारी लाल विद्यार्थी ने संबोधित किया।

इस अवसर पर जयपुर से पधारे विश्व हिन्दू परिषद के धर्म प्रसार प्रांतीय प्रमुख सी एम भार्गव, नगर कांग्रेस के अध्यक्ष राधेश्याम सुखाड़िया, दिनेश झुंझुनूंवाला, महावीर प्रसाद श्रीमाल, सेकसरिया ट्रस्ट के स्थानीय प्रबंधक सतीश कुमार ओस्टूवाला, उप कोषागार के सहायक लेखाधिकारी कमलेश कुमार मिश्र, नरेन्द्र अरड़ावतिया, विद्युत विभाग में कार्यालय अधीक्षक पद से सेवानिवृत्त मदनलाल शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता रामचन्द्र शर्मा, मुकेश जलिन्द्रा, कर्मवीर कटेवा, नेशनल यूथ अवार्डी राजेन्द्र धनखड़, शिक्षक रंगलाल सिंह, सुभाष चन्द्र व्यास, एडवोकेट विक्रम सिंह, गहलोत मोटर्स के स्थानीय प्रबंधक बाबूलाल, विजेन्द्र सैनी, अमित चेजारा, महेन्द्र चेजारा, मंगलचंद नायक आदि प्रबुद्धगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन राजस्थान के प्रसिद्ध मंच संचालक प्रोफेसर राजेंद्र मधुकर ने किया। पुस्तक समीक्षा प्रकाशन (दिल्ली) द्वारा प्रकाशित हुई है। विदित है कि इससे पूर्व भी महेश आजाद की कई पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89