[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भगवान महावीर की जयंती पर निकाली शोभायात्रा:जियो और जीने दो का दिया संदेश, बगड़िया हॉस्पिटल में शुरू किया जल सेवा कार्यक्रम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भगवान महावीर की जयंती पर निकाली शोभायात्रा:जियो और जीने दो का दिया संदेश, बगड़िया हॉस्पिटल में शुरू किया जल सेवा कार्यक्रम

भगवान महावीर की जयंती पर निकाली शोभायात्रा:जियो और जीने दो का दिया संदेश, बगड़िया हॉस्पिटल में शुरू किया जल सेवा कार्यक्रम

सुजानगढ़ : भगवान महावीर के 2623वें जन्म कल्याणक महामहोत्सव पर श्री दिगम्बर जैन समाज की ओर से सुजानगढ़ में भगवान की रथयात्रा निकाली गई। इससे पहले सुबह जियो और जीने दो के उद्घोष के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। इसके बाद भगवान महावीर का कलशाभिषेक और शांतिधारा करवाए गए। इसके बाद विशेष रथ में भगवान की शोभायात्रा निकाली गई जो शहर के मुख्य मार्गों से होकर मंदिर पहुंची। मंत्री पारसमल बगड़ा ने बताया कि शोभायात्रा में बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग शामिल हुए।

बगड़िया हॉस्पिटल में शुरू किया जल सेवा कार्यक्रम

महावीर जयंती पर जैन समाज के शिलोंग प्रवासी पाटनी परिवार की ओर से सुजलांचल विकास मंच समिति की प्रेरणा से बगड़िया उपजिला हॉस्पिटल में जल सेवा कार्यक्रम शुरू किया गया। जिसका उद्घाटन विमल कुमार मैना देवी पाटनी और डॉ. सुरेशचंद्र कालानी ने किया। इस दौरान वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. दिलीप सोनी, डॉ. रघुवीर तूनवाल, समाजसेवी श्याम स्वर्णकार व विकास ढाका सहित जैन समाज के लोग मौजूद रहे। समिति उपाध्यक्ष महावीर प्रसाद पाटनी ने बताया कि समिति की ओर से इस तरह के प्रकल्प जारी रहेंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62