[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सादुलपुर में मनाई महावीर जयंती:जैन समाज ने निकाली अहिंसा संदेश रैली, मंगल पाठ के साथ किया रवाना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सादुलपुर में मनाई महावीर जयंती:जैन समाज ने निकाली अहिंसा संदेश रैली, मंगल पाठ के साथ किया रवाना

सादुलपुर में मनाई महावीर जयंती:जैन समाज ने निकाली अहिंसा संदेश रैली, मंगल पाठ के साथ किया रवाना

सादुलपुर : महाराणा प्रताप चौक श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा के तत्वावधान में महावीर जयंती पर्व पर रविवार को अहिंसा संदेश रैली का आयोजन हुआ। जिसमें तेरापंथ महिला मंडल, कन्या मंडल, किशोर मंडल तथा तेरापंथ ज्ञानशाला के सदस्यों की भागीदारी रही।

महाराणा प्रताप चौक सेठिया भवन से उक्त अहिंसा संदेश रैली को आचार्य महाश्रमण की शिष्या शासन श्री साध्वी विद्यावती आदि ने मंगल पाठ के साथ रवाना किया। रैली गोगाजी मंदिर, पुरानी सिल्वर फैक्ट्री, शिव मंदिर, मुख्य बाजार, नगर पालिका, होली टिब्बा होते हुए सेठिया भवन पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में गले में जैन प्रतीक दुपट्टे डाले हाथों में महावीर संदेश की पट्टिकाएं लिए श्रावक श्राविकाएं शामिल थी। राजगढ़ की जसकरण सुराणा हवेली में भी रैली पहुंची।

आचार्य महाप्रज्ञ की शिष्या साध्वी सूरज प्रभा तथा साध्वी डॉ. लावण्या यशा के साथ-साथ महिला मंडल के पूर्व अध्यक्ष सरोज जैन, कोलकाता प्रवासी हंसराज बैद, उपासक पुष्पराज सुराणा, अभिषेक सरावगी, आशीष जैन, उत्तमचंद बोथरा आदि ने अगवानी करते हुए मंगल कामना व्यक्त की।

इस दौरान तेरापंथ सभा सादुलपुर के अध्यक्ष अमरचंद कोठारी, मंत्री विनोद कोचर, तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष प्रमोद दूगड़, संदीप घोड़ावत, श्रवण कोचर महिला मंडल की प्रेम देवी कोचर, शर्मिला बोथरा, उषा दुगड़ आदि ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62