[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बाइक सवार परिवार को मारी ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर:8 महीने के बच्चे की मौत, पिता बच्चे के शव को लेकर अस्पताल से हुआ लापता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़भरतपुरराजस्थानराज्य

बाइक सवार परिवार को मारी ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर:8 महीने के बच्चे की मौत, पिता बच्चे के शव को लेकर अस्पताल से हुआ लापता

बाइक सवार परिवार को मारी ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर:8 महीने के बच्चे की मौत, पिता बच्चे के शव को लेकर अस्पताल से हुआ लापता

भरतपुर : भरतपुर के हलैना और छोंकरवाड़ा के बीच के एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार एक परिवार को टक्कर मार दी। घटना में आठ महीने के बच्चे की मौत हो गई। सभी घायलों को तुरंत आरबीएम अस्पताल लाया गया। पिता को पता लगा कि, उसके बच्चे की मौत हो गई है तो वह अपने बच्चे के शव को लेकर अस्पताल से निकल गया। अस्पताल के कर्मचारियों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।

घटना रात 8:30 बजे की है। बच्चे की मां लक्ष्मी ने बताया कि, वह अपने दो बच्चों डेढ़ साल की तनिष्का और आठ महीने के हर्षित के साथ अपने पीहर भरतपुर के सूरजपोल चौराहे पर आई हुई थी। आज उसके पति गोविंद कुमार उसे लेने के लिए उसके पीहर आये थे। वह शाम करीब 7:30 बजे अपने गांव हलैना थाना इलाके के भसीना गांव के लिए एक ही बाइक पर रवाना हुए।

हलैना और छोंकरवाड़ा के बीच रॉन्ग साइड से आ रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ड्राइवर ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर फरार हो गया। घटना को देख स्थानीय लोग रुके और उन्हें एम्बुलेंस से आरबीएम अस्पताल पहुंचाया। घटना में गोविंद, लक्ष्मी और तनिष्का के चोट आई है। फिलहाल लक्ष्मी को उसके बच्चे की मौत के बारे में नहीं बताया गया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet