[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : गांव में कीर्तन चल रहा था, भांजी को लेकर भागा:खेत में मृत मिली लड़की, फोन कर बोला-जहर खा लिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं : गांव में कीर्तन चल रहा था, भांजी को लेकर भागा:खेत में मृत मिली लड़की, फोन कर बोला-जहर खा लिया

गांव में कीर्तन चल रहा था, भांजी को लेकर भागा:खेत में मृत मिली लड़की, फोन कर बोला-जहर खा लिया

झुंझुनूं : झुंझुनूं के नंगली सेलेदी सिंह गांव में सोमवार देर रात खेत में एक नाबालिग लड़की का शव मिला है। नाबालिग के पिता ने रिश्ते में लगने वाले लड़की के मामा पर ही जान से मारने का आरोप लगाया है। नाबालिग की मौत कैसे हुई है, अभी साफ नहीं हो पाया है।

देर रात नाबालिग को झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल में लाया गया, यहां उसे मृत घोषित कर दिया। बीडीके अस्पताल में मृतका का पोस्टमार्टम होगा। आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर खेतड़ी डीएसपी हजारीलाल ​​​ खटाना भी झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल पहुंचे।

पुलिस के अनुसार बीती देर रात सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर नंगली सलेदी में एक खेत में नाबालिग की अचेत अवस्था में पड़ी थी। परिजन और स्थानीय लोग नाबालिग को लेकर झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल आए। यहां पर डॉक्टर से उसे मृत घोषित कर दिया।

रात को गांव में भजन कीर्तन का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान नाबालिग लड़की और रिश्ते में लगाने वाला मामा दोनों कहीं गायब हो गए थे। इसके बाद लड़के ने ही फोन कर सूचना दी थी। बताया गया कि लड़की ने जहर खा लिया है। इसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और अस्पताल लेकर आए। नाबालिग की मौत हो गई। इस सम्बन्ध में अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं दी गई है।

लड़का और लड़की हो गए थे घर से गायब
मृतक लड़की और उसका रिश्ते में मामा 7 सितम्बर को घर से भाग गए थे। इस सम्बन्ध में खेतड़ी नगर थाने में मामला भी दर्ज करवाया गया था। करीब एक माह बाद दोनों वापस घर आ गए थे। इसके बाद लड़की अपने माता पिता के पास रहने लगी और लड़का अपने गांव चला गया था। इसके बाद सोमवार रात को भजन कीर्तन का प्रोग्राम था। उसमें दोनों साथ चले गए। स्थानीय लोगों के अनुसार लडक़ा मृतका के पिता की पिकअप चलता था। इस दौरान ही दोनों की मुलाकात हुई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77