209 देशी शराब के पव्वे जब्त, एक गिरफ्तार
209 देशी शराब के पव्वे जब्त, एक गिरफ्तार
खेतड़ी : मेहाड़ा पुलिस ने अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एक जने को गिरफ्तार कर अवैध देशी शराब के 209 पव्वे जब्त किए। मेहाड़ा थानाधिकारी राजवीरसिंह ने बताया कि आगामी सभा चुनाव को देखते हुए अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ एसपी प्रवीण नायक नूनावत के निर्देशन पर एएसपी गिरधारीलाल शर्मा व डीएसपी खेतड़ी जुल्फीकार के सुपरविजन में मेहाड़ा थानाधिकारी राजवीर सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। नाकाबंदी के दौरान मुखबीर के जरिए सूचना मिली की एक व्यक्ति नालपुरा जाने वाले रास्ते पर डाडा फतेहपुरा गांव में एक घर के पास बाडे में शराब बेच रहा है। मुखबीर के मार्फत मिली सुचना के आधार पर मौके पर पहुंच कर देखा तो डाडा फतेहपुरा निवासी प्रकाश सिंह राजपूत बैठा हुआ था, उसके पास तीन कार्टून रखे हुए थे जिनमें 209 अवैध देशी शराब के पव्वे मिले। प्रकाशसिंह को आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर अवैध देशी शराब के 209 पव्वे जब्त कर लिए। टीम में थानाधिकारी राजवीरसिंह, एचसी अमरसिंह, कांस्टेबल चौखाराम, महिपाल शामिल थे।

देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2038394