[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

यमुना जल समझौते की शर्तों को लेकर किया ऐतराज:संघर्ष समिति संयोजक बोले- हरियाणा को मालिक बना दिया, शर्तें वापस ली जाएं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

यमुना जल समझौते की शर्तों को लेकर किया ऐतराज:संघर्ष समिति संयोजक बोले- हरियाणा को मालिक बना दिया, शर्तें वापस ली जाएं

यमुना जल समझौते की शर्तों को लेकर किया ऐतराज:संघर्ष समिति संयोजक बोले- हरियाणा को मालिक बना दिया, शर्तें वापस ली जाएं

झुंझुनूं : यमुना जल समझौते की शर्तें ठीक नहीं हैं। समझौते के अनुसार 24 हजार क्यूसेक पानी हरियाणा को पहले देने का कोई प्रावधान नहींं है। इस समझौते के अनुसार 5 राज्यों की स्थित बराबर है। हरियाणा को मालिक बना दिया गया है। समझौते की शर्तें वापस ली जाएं।

यह कहना है यमुना जल संघर्ष समिति के संयोजक और कांग्रेस के राज्य प्रवक्ता यशवर्द्धन सिंह। सोमवार को वे झुंझुनूं में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा- जब तक समझौते की शर्तें वापस नहीं ली जाएंगी, जब तक इन्हें ठीक कर झुंझुनूं जिले के हक में नहीं किया जाएगा, तब तक हमारा विरोध और संघर्ष जारी रहेगा।

उन्होंने कहा- 17 फरवरी को राजस्थान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जो समझौता किया है, उसके अनुसार राजस्थान के हितों को पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। इस समझौते में हरियाणा को पूरी तरह से मालिक बना दिया गया है। यह मूल समझौते के अनुसार ठीक नहीं है। सभी राज्य बराबर हैं। जब तक बराबर नहीं हो जाते संघर्ष जारी रहेगा।

गौरतलब है कि जिले में यमुना के पानी को लेकर समिति की ओर से काफी समय धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। हमीनपुर, काजी, बनगोठडी, धींधवा बिचला व बिशनपुरा के ग्रामीण मतदान बहिष्कार की घोषणा कर चुके हैं। अधिकारी 6 में तीन बार समझाइश कर चुके हैं, लेकिन कोशिश नाकाम रही है।

Related Articles