[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दंपती और उनकी दो बेटियों समेत 7 लोग जिंदा जले:चलते ट्रक में कार घुसी, दोनों में आग लगी; सालासर बालाजी के दर्शन करने जा रहा थे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

दंपती और उनकी दो बेटियों समेत 7 लोग जिंदा जले:चलते ट्रक में कार घुसी, दोनों में आग लगी; सालासर बालाजी के दर्शन करने जा रहा थे

दंपती और उनकी दो बेटियों समेत 7 लोग जिंदा जले:चलते ट्रक में कार घुसी, दोनों में आग लगी; सालासर बालाजी के दर्शन करने जा रहा थे

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : राज वर्मा

फतेहपुर शेखावाटी : चूरू-सालासर स्टेट हाईवे पर तेज रफ्तार कार ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद कार और ट्रक में आग लग गई। आग से कार सवार दंपती और उनकी दो बेटियों समेत 7 लोग जिंदा जल गए। हादसा सीकर के फतेहपुर में रविवार दोपहर 2:30 बजे हुआ। कार में गैस किट लगा हुआ था और ट्रक में मेडिकल कॉटन(रूई) भरी हुई थी।

पुलिस के मुताबिक मरने वालों में नीलम गोयल (55) पत्नी मुकेश गोयल,आशुतोष गोयल (35) पुत्र मुकेश गोयल निवासी शारदा रोड मेरठ, मंजू बिंदल (58) पत्नी नरेंद्र बिंदल, हार्दिक बिंदल (37) पुत्र नरेंद्र, स्वाति बिंदल (32) पत्नी हार्दिक, दीक्षा (7) पुत्री हार्दिक और दीक्षा की 4 साल की बहन शामिल है। हादसा आशीर्वाद पुलिया पर चढ़ते ही 200 मीटर पर हुआ। आगे चलते ट्रक से कार पीछे से टकराई। कार सवार परिवार यूपी के मेरठ का रहने वाला था।

क्रेन की मदद से कार को जलते हुए ट्रक से दूर किया गया। इस दौरान कार में आग धधक रही थी।
क्रेन की मदद से कार को जलते हुए ट्रक से दूर किया गया। इस दौरान कार में आग धधक रही थी।

फतेहपुर कोतवाली SHO सुभाष बिजारणिया ने बताया कि हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर फतेहपुर, रामगढ़ और लक्ष्मणगढ़ से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई गई। करीब आधे घंटे में कार में लगी आग पर काबू पाया गया। वहीं ट्रक में लगी आग पर शाम 4 बजे के करीब काबू पाया गया। हादसे की सूचना पर एसडीएम दमयंती कंवर, DSP रामप्रताप बिश्नोई, फतेहपुर सदर SHO मुनेशी मीणा भी मौके पर पहुंचीं।

प्रत्यक्षदर्शी बोला- कार सवार मदद को चिल्ला रहे थे
प्रत्यक्षदर्शी रामनिवास सैनी ने बताया- दोपहर करीब 2:30 बजे की बात है। मैं अपनी पिकअप गाड़ी की सर्विस करवाने के लिए पुलिया के पास सर्विस सेंटर पर जा रहा था। पुलिया के ऊपर से गुजर रहा था। तब मेरे पास से निकल रहे ट्रक को पीछे से आई कार ने ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान कार ट्रक से जा टकराई। मैंने अपनी गाड़ी साइड में खड़ी की। तुरंत कार की ओर दौड़ा पीछे बैठे दो लोग मदद की गुहार भी लगा रहे थे। गाड़ी के पीछे लगी गैस किट की टंकी के आग तेज हो गई। इसके बाद मैंने सूचना पुलिस को दी।

कार में मिले मोबाइल से हुई मरने वालों की पहचान
नाम नहीं बताने की शर्त पर मौके पर मौजूद एक युवक ने बताया कि गाड़ी से शव निकालते समय एक मोबाइल जला हुआ मिला था। पहले शवों को निकालकर राजकीय धानुका उप जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी पहुंचाया, उसके बाद जले हुए मोबाइल से सिम कार्ड निकाला और अपने मोबाइल में लगाया। मोबाइल में सिम लगाते ही एक कॉल आया।

सामने से एक महिला की आवाज आई। उसने बताया कि वो आरके पुरम, दिल्ली रोड, मेरठ से बोल रही है। उसने अपनी मां को कॉल लगाया है। उसकी मां और भाई सेंट्रो कार से सालासर बालाजी गए थे। युवक ने महिला से कार सवार लोगों के नाम पूछे।

हादसे से जुड़ी फोटो…

ट्रक में पीछे से टक्कर घुसने के बाद कार में आग लग गई थी।
ट्रक में पीछे से टक्कर घुसने के बाद कार में आग लग गई थी।
कार में गैस किट लगा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि इसी के कारण आग तेजी से फैली।
कार में गैस किट लगा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि इसी के कारण आग तेजी से फैली।
क्रेन की मदद से कार को हाईवे से हटाया गया। भीषण हादसे में कार पूरी तरह जल गई।
क्रेन की मदद से कार को हाईवे से हटाया गया। भीषण हादसे में कार पूरी तरह जल गई।
कार से शवों को निकाल कर लोडिंग टेंपो से फतेहपुर के राजकीय धानुका उप जिला अस्पताल ले जाया गया।
कार से शवों को निकाल कर लोडिंग टेंपो से फतेहपुर के राजकीय धानुका उप जिला अस्पताल ले जाया गया।
क्रेन की मदद से ट्रक में भरी मेडिकल कॉटन(रूई) को बाहर निकाला गया।
क्रेन की मदद से ट्रक में भरी मेडिकल कॉटन(रूई) को बाहर निकाला गया।
सीकर कलेक्टर कमर जमाल चौधरी और एसपी भुवन भूषण यादव भी मौके पर पहुंचे।
सीकर कलेक्टर कमर जमाल चौधरी और एसपी भुवन भूषण यादव भी मौके पर पहुंचे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet