[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाजपा कार्यलय में भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई : अंबेडकर जयंती पर भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भाजपा कार्यलय में भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई : अंबेडकर जयंती पर भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : बाबा भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर बगड़ रोड स्थित भाजपा जिला कार्यलय में जिलाध्यक्ष बनवारी लाल सैनी की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। आईएस मौके पर जिला अध्यक्ष बनवारी लाल सैनी ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने दलितों व पिछड़ों को उभारने मैं अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने दलितों के बीच अपना नेतृत्व स्थापित कर दलितों की जीवन शैली को मजबूत बनाया। भाजपा लोकसभा संयोजक दशरथ सिंह शेखावत ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने जीवन में आई सभी चुनौतियों का डटकर सामना किया व दुनिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई।उन्होंने संविधान निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाई।

भाजपा जिला प्रवक्ता कमल कांत शर्मा ने कहा कि बाबा साहेब ने जीवन भर छुआछूत भेदभाव जैसी कुरूतियों के खिलाफ लड़ाईयां लड़ी।लंदन स्कूल आफ इकोनॉमिक्स से डॉक्टर ऑल साइंस नामक एक दुर्लभ डॉक्टरेट की डिग्री प्राप्त करने वाले भारत के ही नहीं बल्कि पुरी दुनिया के पहले और एकमात्र व्यक्ति बने। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील लांबा, महेश जिनगर, सोशल मीडिया जिला संयोजक चंद्र प्रकाश शुक्ला, पार्षद विजय सैनी, सुमेर कड़वासरा, मुरारी लाल सैनी, जगदीश सैनी, श्रावण कुमार सैनी, सौरभ सोनी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet