[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेत बेचकर बेटी की शादी की,ससुराल वालों ने जलाकर मारा:मां बोली- दामाद 5 लाख की बाइक मांग रहा था, कन्यादान के पैसों से खरीदा था मोबाइल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
क्राइमझुंझुनूंटॉप न्यूज़देशफतेहपुरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानसीकर

खेत बेचकर बेटी की शादी की,ससुराल वालों ने जलाकर मारा:मां बोली- दामाद 5 लाख की बाइक मांग रहा था, कन्यादान के पैसों से खरीदा था मोबाइल

खेत बेचकर बेटी की शादी की,ससुराल वालों ने जलाकर मारा:मां बोली- दामाद 5 लाख की बाइक मांग रहा था, कन्यादान के पैसों से खरीदा था मोबाइल

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : राज वर्मा 

‘4 बीघा खेत बेचकर बेटी की शादी की थी। कन्यादान के रुपए भी ससुराल वालों को दिए थे, जिससे दामाद ने फोन खरीदा था। बेटी का मोबाइल भी उसके भाई ही रिचार्ज करवाते थे। इसके बाद भी दामाद और उसके घरवालों ने मेरी बेटी को परेशान किया।

ससुराल वालों ने कहा था कि अपनी बेटी को ले जाकर दूसरी जगह शादी करवा दो। दामाद भी 5 लाख रुपए की बाइक की डिमांड कर रहा था। मेरी बेटी को परेशान कर उसकी एक साल की बेटी के साथ जिंदा जला दिया। बेटी गर्भवती थी, उस पर बिल्कुल भी दया नहीं की। उसके हत्यारों को उम्रकैद की सजा होनी चाहिए।’

ये दर्द एक मां का है, जिसने आरोप लगाया कि उसकी 24 साल की गर्भवती बेटी रिंकू (24) और एक साल की दोहिती आर्या को ससुराल वालों ने आग लगाकर जान से मार दिया। दो बेटों में एक बेटी को बड़े लाड-प्यार से पालकर बड़ा किया था।

धूमधाम से शादी की थी, लेकिन ये नहीं पता था कि जिसके हाथ में बेटी का हाथ दे रही है वो ही उसकी मौत का जिम्मेदार होगा। मां ने रोते हुए कहा कि उसकी सास के साथ ऐसा होना चाहिए कि वह जिंदगी में कभी अपनी बेटी को ना देख सकें। तब उसे पता चलेगा कि मैं क्या दर्द झेल रही हूं…।

17 फरवरी 2022 को रिंकू की शादी आकाश के साथ हुई थी। शादी के बाद बेटी हुई। मरने से पहले भी रिंकू 3 महीने की गर्भवती थी।
17 फरवरी 2022 को रिंकू की शादी आकाश के साथ हुई थी। शादी के बाद बेटी हुई। मरने से पहले भी रिंकू 3 महीने की गर्भवती थी।

ससुराल वाले करने वाले थे अंतिम संस्कार

बेटी का सुसराल फतेहपुर (सीकर) के रामगढ़ थाना इलाके में तिहाय गांव है। 9 अप्रैल (सोमवार) को सुबह 9.30 बजे पीहर वाले ससुराल पहुंचे तो बेटी का आग में जला शव आंगन में रखा था। ससुराल वाले जल्दबाजी उसके अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे।

वहीं, उसकी एक साल की बेटी को अधजली हालत में हॉस्पिटल लेकर जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मामले रिंकु के भाई ने अपने जीजा आकाश सिंह (24), उसकी मां उर्मिला और ससुर भवानी सिंह पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का मामला दर्ज करवाया है।

पीहर ससुराल से 50 किमी दूर झुंझुनूं के खिरोड़ में है। पीहर में ही मंगलवार को बेटी का अंतिम संस्कार किया गया। हमारे मीडिया कर्मी  ने पीहर जाकर घरवालों से बात की और जाना कि आखिर क्यों और कब से ससुराल वाले परेशान कर रहे थे…

डीजल डालकर बेटी-दोहिती को जलाकर मारा

घर में शोक जताने के लिए पड़ोसी और रिश्तेदार आए हुए थे। महिलाओं के बीच में रिंकू की मां सविता कंवर भी बैठी थी। हमने उनसे बात की। वे रोते हुए बोली कि बेटी और 13 महीने की दोहिती आर्या दोनों चले गए। बेटी के गर्भ में पल रहा बच्चा भी चला गया। दोहिती जिंदा होती तो उसे देखकर ही बेटी जाने का गम कम कर लेती। मां ने आरोप लगाया कि बेटी के ससुराल में डीजे है। उन्होंने डीजे का डीजल निकालकर बेटी और दोहिती को जलाकर मार दिया।

रिंकू का अंतिम संस्कार उसके पीहर में किया गया। शोक जताने आई हुई पड़ोसी और रिश्तेदार महिलाएं।
रिंकू का अंतिम संस्कार उसके पीहर में किया गया। शोक जताने आई हुई पड़ोसी और रिश्तेदार महिलाएं।

5 लाख रुपए की बाइक की डिमांड की थी

मां ने बताया कि दामाद आकाश जयपुर में कपड़े के शोरूम में सेल्समैन था। 3 महीने से घर पर ही था। सेल्समैन का काम करने से पहले डूंडलोद में मामा की फूल की दुकान पर काम करता था। शराब पीने का भी आदि था। उसने ढाई लाख रुपए का लोन लिया हुआ है।

दामाद के पास जो फोन है वह भी बेटी के कन्यादान के 40 हजार रुपए का है। शादी के बाद भी बेटी का फोन उसके भाई रिचार्ज कराते थे। पीहर से मिले पैसे भी दामाद ले लेता था।

मां ने बताया कि बेटी 9 मार्च को पीहर आई थी। तब उसने बताया था कि पति 5 लाख रुपए की बाइक की डिमांड कर रहा हैं। उससे सोने की चेन और अंगूठी मांग रहा है लेकिन उसने नहीं दी। वरना चेन-अंगूठी बेच देता। मां ने बताया कि दोहिती होने के बाद ज्यादा परेशान करने लगे थे।

हादसे से पहले बेटी फोन पर रोती रही

हादसे से 3 दिन पहले (5 अप्रैल) भी बेटी से फोन पर बात हुई थी। वो परेशान थी और बेटी रो रही थी। फोन पर बार-बार पूछा क्या हुआ, लेकिन कुछ नहीं बोली और रोती रही। करीब 10 मिनट तक बस उसकी सिसकियां सुनाई दीं और उसने फोन काट दिया। बेटी को दोबारा फोन किया। तब वह बोली- मेरे को पति और सास-ससुर ने दुखी कर दिया है। इतना बोलकर उसने फोन काट दिया।

रात 11 बजे बेटी ने वापस कॉल किया। उसने कहा- पति आकाश और सास उर्मिला आ गए थे। इस कारण फोन काट दिया और बात नहीं कर पाई। बेटी ने अगले दिन सुबह वापस फोन किया और कहा कि ससुराल वाले कहते हैं कि अब तेरी जरूरत नहीं है। खेत में जाते वक्त सास और पति कहकर गए कि हमारा खाना बनाने की जरूरत नहीं है। घर में किसी भी चीज को हाथ नहीं लगाओगी। इस पर उसकी सास को फोन किया। उन्होंने और दामाद ने कॉल रिसीव नहीं किया।

हादसे से 3 दिन पहले रिंकू ने फोन पर अपनी मां से बात की थी और ससुराल वालों पर परेशान करने का आरोप लगाया था।
हादसे से 3 दिन पहले रिंकू ने फोन पर अपनी मां से बात की थी और ससुराल वालों पर परेशान करने का आरोप लगाया था।

बेटी का इलाज करवाने पर देते थे ताने

मां ने बताया कि बेटी के चेस्ट के पास 15 दिन पहले गांठ हो गई थी। ससुराल वालों ने 7 दिन तक उसका इलाज नहीं करवाया और जब फतेहपुर में इलाज करवाकर लाए तो उसे ताने मारते रहे कि तेरे इलाज पर एक हजार रुपया खर्च हो गया। मां ने कहा कि बेटी पीहर आने को कहा था, लेकिन उसने मना कर दिया। बेटी ने कहा कि ससुराल में कोई कार्यक्रम होना है। ऐसे में पीहर आई तो ससुराल वाले बात बनाएंगे।

ससुराल वालों ने दूसरी शादी की बात कही

मां ने बताया कि घटना वाले दिन (सोमवार) सुबह 6 बजे के करीब दामाद का फोन आया। उसने अपनी मां से बात करवाई। बेटी की सास ने कहा कि तुम्हारी बेटी को ले जाओ और कहीं दूसरी जगह शादी करवा दो। हमें तुम्हारी बेटी नहीं चाहिए। पीछे से कांच तोड़ने या बर्तन फेंकने जैसी आवाज आ रही थी। दामाद अपनी मां को बोल रहा था कि मैं मर जाऊंगा। ऐसे में उसकी मां ने कहा कि ‘तू क्यों मरेगा,मरेंगे तो तेरे दुश्मन।’ इसके बाद फोन काट दिया।

ये रिंकू का पति आकाश है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
ये रिंकू का पति आकाश है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

मां बोली- हत्यारों को मिले उम्रकैद की सजा

बेटी का फोन भी बंद आ रहा था। तब अनहोनी का शक हुआ। उसके ससुराल में भी किसी ने फोन नहीं उठाया। कुछ देर बाद किसी ने फोन उठाया।

हमने बेटी से बात करवाने के लिए कहा तो पीछे से आवाज आई कि रिंकू की बेटी को चोट लगी गई। उसे हॉस्पिटल लेकर गए हैं। रिंकू का भाई और कुछ लोग उसके ससुराल गए। करीब एक घंटे में पहुंच गए थे।

जाकर देखा तो बरामदे में बेटी का जला शव पड़ा था। उसके पास करीब 50 लोग बैठे थे और अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। रिंकू के भाई ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने आगे की कार्रवाई की। मां ने कहा कि बेटी के हत्यारे को उम्रकैद की सजा होनी चाहिए। उनकी बेटी की शादी में जो खर्चा हुआ, उन्हें वापस मिले।

Related Articles