[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रेलवे ट्रैक के पास मिला युवती का शव:जोधपुर के केएन कॉलेज में पढ़ाई करती थी युवती, पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा मौत कैसे हुई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़पालीराजस्थानराज्य

रेलवे ट्रैक के पास मिला युवती का शव:जोधपुर के केएन कॉलेज में पढ़ाई करती थी युवती, पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा मौत कैसे हुई

रेलवे ट्रैक के पास मिला युवती का शव:जोधपुर के केएन कॉलेज में पढ़ाई करती थी युवती, पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा मौत कैसे हुई

पाली : घर से कॉलेज के लिए निकली 20 साल की स्टूडेंट का शव मंगलवार सुबह रेलवे ट्रैक के पास पड़ा मिला। मृतका के पास से बैग और मोबाइल भी मिला है। जिसके जरिए पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी। शव हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवा कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

रोहट SHO सुमेरदान चारण ने बताया कि थाना क्षेत्र के सिणगारी और खांडी के बीच रेलवे ट्रैक के पास युवती का शव पड़ा होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे तो शव के पास मोबाइल और बैग पड़ा था। जिसके जरिए उसकी शिनाख्त जोधपुर जिले के तिवरी गांव निवासी 20 साल की दिव्या पुत्री अशोक देवड़ा के रूप में हुई। मृतका जोधपुर के केएन कॉलेज में पढ़ाई करती थी। जो हमेशा की तरह सोमवार को गांव से कॉलेज के लिए निकली थी, लेकिन देर शाम तक घर नहीं पहुंची। ऐसे में परिजन उसकी तलाश भी कर रहे थे।

मामला संदिग्ध, पुलिस जुटी जांच में
मृतका का शव यहां तक कैसे पहुंचा। अगर ट्रेन से गिरने से उसकी मौत हुई है, तो वह किसके साथ कहां जा रही थी। उसे ट्रेन से धक्का देकर गिराया गया है या इसका शव यहां कोई फेंक गया। तमाम तरह के सवाल खड़े हो रहें। पोस्टमार्टम के बाद ही मृतका की मौत की असली वजह सामने आ सकेगी। फिलहाल परिजनों का भी अपनी बेटी का शव देख कर बिलख रहे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad