[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रास्ते के विवाद में मां-बेटी के साथ मारपीट, दोनों घायल भर्ती


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

रास्ते के विवाद में मां-बेटी के साथ मारपीट, दोनों घायल भर्ती

रास्ते के विवाद में मां-बेटी के साथ मारपीट, दोनों घायल भर्ती

सीकर : रास्ते के विवाद में मां-बेटी के साथ मारपीट कर दोनों को घायल कर दिया गया। दोनों को उपचार के लिए एसके अस्पताल में भर्ती करवाया गया। भादवासी निवासी दीपिका फगेड़िया ने बताया कि वह अपनी मां मंजू देवी के साथ मकान के गेट पर खड़ी थी।

आरोप है कि इसी दौरान रास्ते के विवाद को लेकर उसके परिवार के ही लोग लाठी व पत्थर लेकर आए। जिनको देखकर दोनों मां-बेटी अपने मकान में घुसी तो वे भी लोग पीछे आ गए और दीपिका व मंजू देवी के साथ मारपीट करने लगे। मारपीट में दोनों घायल हो गई तो वे लोग मौके से चले गए।

मारपीट करने वालों में परमेश्वरी देवी, प्रियंका, कमला, प्रवीण, हरिश, अशोक, रवि व रामचंद्र शामिल थे। दीपिका का आरोप है कि मारपीट होने के बावजूद दादिया पुलिस ने उनकी सुनवाई नहीं की और अभी तक बयान भी नहीं लिए हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22