बगड मे 5100 दीप प्रज्वलन कर होगा भारतीय नववर्ष का स्वागत
बगड मे 5100 दीप प्रज्वलन कर होगा भारतीय नववर्ष का स्वागत
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : श्रीदादू बगीची समाधि स्थल बगड पर भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2081, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के पावन अवसर पर केंद्रीय मार्गदर्शक मण्डल सदस्य विहिप श्रीदादू द्वारा बगड़ महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी अर्जुनदास जी महाराज के पावन सानिध्य में 5100 दीप प्रज्वलित कर भारतीय नववर्ष धूमधाम से मनाया जाएगा साथ ही श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र (अयोध्या) की ओर से भगवान श्री रामलला की आलौकिक मूर्ति जिस शिला से निर्मित हुई है उसका एक लघु खण्ड प्राप्त हुआ है जिसका नववर्ष उत्सव के पावन अवसर पर दर्शन पूजन किया जाएगा।

श्रीदादू द्वारा सर्वाधिकारी शिष्य रोहित स्वामी ने बताया सांयकाल 6:30 बजे भगवान श्रीराम की आरती स्तुति, हनुमान चालीसा के पाठ, ज्ञानीराम वेदी एवं मण्डली द्वारा भजनों की प्रस्तुति, भव्य आतिशबाजी का आयोजन किया जाएगा।
महामण्डलेश्वर डॉ. स्वामी अर्जुनदास जी महाराज ने बताया भारतीय नव संवत्सर लोगों में नवीन ऊर्जा का संचार करता है। आधुनिकता के बदलाव में हम स्वयं को भूलने लगे हैं। 33 कोटि देवी देवताओं की विविध प्रकार से पूजा करने का विधान है। इसके लिए भारतीय जीवन पद्धति को अपनाना होगा। आधुनिक पीढ़ी को नवीनता की उन्मुक्ता से परिचित करके जागरूक करने की जरूरत है। इसी में समाज का हित सुरक्षित है।
प्रत्येक भारतीय को ॐ व स्वास्तिक प्रतीक बनाने के साथ घर एवं बाहर भगवा ध्वज लगाकर तथा राष्ट्रीयता का बोध कराने के लिए संदेशो के माध्यम से जागरूक करना चाहिये। प्रत्येक व्यक्ति को घरों में अशोक, आम के पल्लव एवं रंगोली सजाकर दीप जलाकर नूतन वर्ष का अभिनंदन करना चाहिये।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2039312

