[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कौन है गैंगस्टर रोहित गोदारा? एक महीने में दूसरी बार घर पहुंची NIA, फर्जी पासपोर्ट का है केस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़बीकानेरराजस्थानराज्य

कौन है गैंगस्टर रोहित गोदारा? एक महीने में दूसरी बार घर पहुंची NIA, फर्जी पासपोर्ट का है केस

NIA Reached Rohit Godara House: एनआईए रोहित गोदारा के फर्जी पासपोर्ट बनाकर विदेश जाने के मामले में जांच कर रही है। शनिवार को जांच एजेंसी के साथ हरियाणा पुलिस की STF के अधिकारी भी मौजूद थे। सूत्रों के अनुसार एसटीएफ रंगदारी के एक मामले में गोदारा के खिलाफ जांच कर रही है।

NIA Reached Rohit Godara House: बीकानेर के गैंगस्टर रोहित गोदारा पर एनआईए लगातार अपनी पकड़ बनाती जा रही है। शनिवार को जांच एजेंसी उसके कर्पूरीसर स्थित घर पहुंची है। बता दें यह एक माह में दूसरी बार है जब एनआईए ने गैंगस्टर के घर रेड की है। सूत्रों के अनुसार जांच एजेंसी ने उसके मां-बाप से पूछताछ की और घर से कुछ दस्तावेज भी बरामद किए हैं।

दो घंटे रही जांच एजेंसी 

जानकारी के अनुसार एनआईए रोहित गोदारा के फर्जी पासपोर्ट बनाकर विदेश जाने के मामले में जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार जांच एजेंसी को कुछ दस्तावेज क्रॉस चेक करने थे, शनिवार को वह अचानक लूणकरनसर के कर्पूरीसर स्थित गैंगस्टर के घर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि उस समय रोहित के मां-बाप के अलावा अन्य कुछ रिश्तेदार भी मौजूद थे। करीब दो घंटे से ज्यादा जांच एजेंसी ने सभी से पूछताछ की गई। बताया जा रहा है कि जांच एजेंसी ने परिजनों से रोहित की विदेश में लोकेशन के बारे में जानकारी ली है।

कौन है गैंगस्टर रोहित गोदारा

रोहित गोदारा से जुड़े फर्जी पासपोर्ट मामले में इससे पहले जांच एजेंसियां एक गिरफ्तारी कर चुकी हैं। शनिवार को गोदारा के परिजनों से एनआईए ने उसका पता पूछा। सूत्रों के अनुसार परिजन इस बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। रोहित गोदारा पर हत्या, हत्या का प्रयास, रंगदारी और लूट समेत अन्य संगीन धाराओं में मामले दर्ज हैं। उसे हरियाणा और राजस्थान दो राज्यों की पुलिस तलाश कर रही है।

सीकर के प्रॉपर्टी डीलर को रंगदारी की कॉल

इससे पहले आज सुबह सीकर के दादिया क्षेत्र के एक प्रॉपर्टी डीलर को किसी का फोन आया था। फोन करने वाले ने गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम पर उससे दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। इस मामले में पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है। कॉल करने वाले के आईपी एड्रेस का पता कर उसे ट्रेस किया जा रहा है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22