[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजनाथ सिंह बोले- कांग्रेस और करप्शन एक ही रूप:कहा- क्या कारण है जब उनकी सरकार आई घोटाला हुआ, हमारे किसी नेता पर दाग नहीं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

राजनाथ सिंह बोले- कांग्रेस और करप्शन एक ही रूप:कहा- क्या कारण है जब उनकी सरकार आई घोटाला हुआ, हमारे किसी नेता पर दाग नहीं

राजनाथ सिंह बोले- कांग्रेस और करप्शन एक ही रूप:कहा- क्या कारण है जब उनकी सरकार आई घोटाला हुआ, हमारे किसी नेता पर दाग नहीं

पिलानी : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आज पिलानी में झुंझुनूं लोकसभा प्रत्याशी शुभकरण चौधरी के समर्थन में उत्सव मैदान में जनसभा को संबोधित किया। राजनाथ सिंह ने कहा कि राजस्थान की धरती शौर्य और पराक्रम की धरती है। मैं कहूं तो राणा की शक्ति, मीरा की भक्ति, भामाशाह की संपत्ति ही राजस्थान की धरती है। उन्होंने कहा कि राजस्थान सहित पूरे देश में एक चुनाव होना चाहिए। अलग-अलग चुनाव से समय और पैसे की बर्बादी होती है। हमारी सरकार वन नेशन वन इलेक्शन का समर्थन करता हूं।

पहले अंतरराष्ट्रीय मंचों पर हमारी बात नहीं सुनी जाती थी
राजनाथ सिंह ने कहा कि पिछले कुछ सालों में दुनिया भर में हमारी प्रतिष्ठा बढ़ी है। पहले हमारे देश के नेता अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बोलते थे तो उनकी कोई सुनता नहीं था। आज हमारे देश के नेता विदेश में कहीं बोलते हैं तो दूसरे देश ध्यान लगा कर सुनते हैं।

कांग्रेस पर साधा भ्रष्टाचार पर निशाना
राजनाथ सिंह ने कहा कि, करप्शन और कांग्रेस का रिश्ता है ‘एक दूजे के लिए’। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार जब भी रही है, कोई न कोई घोटाला ज़रूर हुआ। यहां तक कि उनके मंत्रियों को भी जेल की हवा खानी पड़ी थी। जबकि हम लोगों की सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी दाग नहीं है

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के संबोधन को सुनने आए झुंझुनूं संसदीय सीट से भाजपा नेता, कार्यकर्ता और आमजन।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के संबोधन को सुनने आए झुंझुनूं संसदीय सीट से भाजपा नेता, कार्यकर्ता और आमजन।

हम सीमा के इस पार भी मारेंगे, उस पार भी मारेंगे

राजनाथ सिंह ने कहा कि, पहले कहीं ना कहीं आतंकी घटना होती रहती थी। जम्मू-कश्मीर में हमेशा आतंकी घटना होती रहती थी, लेकिन अब है किसी के मां के लाल में वो दम? किसी लाल ने पिया है अपनी मां का दूध जो आंख उठा कर देख सके। सीमा के इस पार भी मारेंगे। सीमा के उस पार भी मारेंगे जब जरूरत पड़ी तो, लेकिन हम अपने पड़ोसियों को बेवजह परेशान नहीं करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि रक्षा क्षेत्र में हम आत्म निर्भर बन रहे हैं, 2014 से पहले प्रतिवर्ष 600 करोड़ रुपए से अधिक की आयुध सामग्री बाहर से मंगवाते थे, आज हम 21 हजार करोड़ रुपए की स्वदेश निर्मित रक्षा सामग्री दूसरे देशों को विक्रय की जा रही है।

राम मंदिर पर कांग्रेस पर साधा निशाना
राजनाथ सिंह ने कहा कि, पहले कांग्रेस नेता हमारा मजाक बनाते थे कि, 1980 से आप लोग राम मंदिर को लेकर नारा लगाते हो कि मंदिर वहीं बनाएंगे। हर चुनाव में घोषणा पत्र में लिख देते थे कि राम मंदिर बनाएंगे, लेकिन करते नहीं है। राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने हमारे नारे के साथ एक लाइन जोड़ दी थी कि, मंदिर वहीं बनाएंगे, लेकिन तारीख नहीं बताएंगे। अब आप ने देख ही लिया है राम मंदिर बन गया है। रामलला अब अपनी कुटिया से निकल कर भव्य मन्दिर में विराजमान हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22