[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

टैगोर पब्लिक स्कूल में हुआ स्वीप गतिविधियों का आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

टैगोर पब्लिक स्कूल में हुआ स्वीप गतिविधियों का आयोजन

टैगोर पब्लिक स्कूल में हुआ स्वीप गतिविधियों का आयोजन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

झुंझुनूं : आगामी लोकसभा आम चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिले में स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को द टैगोर पब्लिक स्कूल झुंझुनूं में मतदाता जागरूकता गतिविधियों के अंतर्गत मतदाता जागरूकता शपथ, रंगोली प्रतियोगिता, मानव श्रृंखला का निर्माण, पोस्टर प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाग लेते हुए मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी महेंद्र सिंह जाखड़ ने सभी विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों तथा अन्य को मतदाता जागरूकता शपथ दिलवाई व सभी को शत प्रतिशत मतदान के लक्ष्य प्राप्ति हेतु विशेष प्रयास करने के लिए अपील की।

संस्था प्रधान सुमेर सिंह ने सभी विद्यार्थियों को अधिकाधिक लोगों तक मतदाता जागरूकता के विभिन्न प्रकार के ऐप जैसे वीएचए, सीविजील, केवाईसी तथा सक्षम एप के बारे में जानकारी दी व सभी विद्यार्थियों को अधिकाधिक मतदाताओं तक इसकी जानकारी देने व अपने रिश्तेदारों परिवार जनों और समाज में प्रचार प्रसार हेतु आह्वान किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin