[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ज्वेलरी व्यापारी पिता-पुत्र से लूट का मामला:पुलिस ने तीसरे आरोपी को किया गिरफ्तार, 19 मार्च को दिया था वारदात को अंजाम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ज्वेलरी व्यापारी पिता-पुत्र से लूट का मामला:पुलिस ने तीसरे आरोपी को किया गिरफ्तार, 19 मार्च को दिया था वारदात को अंजाम

ज्वेलरी व्यापारी पिता-पुत्र से लूट का मामला:पुलिस ने तीसरे आरोपी को किया गिरफ्तार, 19 मार्च को दिया था वारदात को अंजाम

उदयपुरवाटी : झुंझुनूं स्टेट हाइवे पर ज्वेलरी व्यापारी पिता और पुत्र से मारपीट कर 40 लाख की लूट के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मगर पुलिस फिलाहल लूट का माल बरामद नहीं कर सकी है। जानकारी के अनुसार झुंझुनूं स्टेट हाइवे पर 19 मार्च की शाम करीब 7:30 बजे ज्वेलरी व्यवसायी मंगलचंद सोनी व उसके बेटे अनिल सोनी की स्कूटी को बदमाशों ने टक्कर मारकर गिरा दिया। बदमाशों ने पिता-पुत्र के साथ मारपीट की तथा उनसे सोने चांदी के जेवरात व नकदी रखा थैला छीनकर भाग गए।

पुलिस ने इस मामले में बुधवार को तीसरे आरोपी सरदारशहर निवासी शार्दुल सिंह पुत्र महेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी गोपाल लाल जांगिड़ के मुताबिक लूट की वारदात के दौरान आरोपी शार्दुल सिंह भी उसी गाड़ी में पिछली सीट पर ड्राइवर सीट के पीछे बैठा था। वह अपने साथी सोनू के साथ आया था।

पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी केडी, आकाश नायक व सोनू अभी पकड़ में नहीं आए हैं। अभी तक लूट का सामान भी बरामद नहीं हो सका है। इससे पहले चिराना निवासी राहुल कुमावत व देवीपुरा बणी निवासी ताराचंद मेघवाल को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22