[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निर्माणाधीन मकान के बाहर खुदवाया निजी बोरवैल, बिना प्रशासन की इजाजत के तोड़ी सीमेंट की सड़क


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

निर्माणाधीन मकान के बाहर खुदवाया निजी बोरवैल, बिना प्रशासन की इजाजत के तोड़ी सीमेंट की सड़क

निर्माणाधीन मकान के बाहर खुदवाया निजी बोरवेल, कारखाने तक पाइपलाइन ले जाने बिना इजाजत तोड़ डाली सीमेंटेड सड़क

चिड़ावा : चिड़ावा शहर के वार्ड 24 में पुलिस थाने के पास एक मिठाई कारोबारी ने अपने निर्माणाधीन मकान के पास गली में बनवाए गए निजी बोरवैल से कारखाने तक पाइप लाइन ले जाने के लिए सीमेंटेड सड़क जगह-जगह तोड़ डाली।

मजे की बात तो यह है कि करीब चार सौ मीटर एरिया में सड़क क्षतिग्रस्त होने की बात नगर पालिका प्रशासन की जानकारी में भी नहीं है। जबकि पिछले दो-तीन दिन से चल रही पाइप लाइन बिछाने की कवायद में मशीन से गड्ढ़े खोदे जाने के कारण राहगिर और क्षेत्र के लोग परेशान हैं। इस संबंध में ईओ रोहित मील और जेईएन आकाश जांगिड़ से बात करने पर उन्होंने बिना अनुमति के सड़क तोड़ने के मामले से अनभिज्ञता जताई।

ईओ मील ने एसआई संदीप लांबा को जांच के आदेश दिए। मौके पर पहुंचे जमादार विनोद कुमार ने काम बंद करवाया। अलबत्ता तब तक आधी दूरी में पाइप लाइन बिछाई जा चुकी थी। क्या कहते हैं जिम्मेदार : नगरपालिका जेईएन आकाश जांगिड़ ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद टीम को मौके पर भेज काम रुकवा दिया है।

बिना अनुमति के सड़क तोड़ने की जांच करवाकर संबंधित व्यक्ति को क्षतिपूर्ति का नोटिस दिया जाएगा। चिड़ावा. निर्माणाधीन मकान के बाहर बनवाया गया निजि बोरवेल। चिड़ावा. पाइप लाइन बिछाने के लिए तोड़ी जा रही सीमेंटेड सड़क।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22