सीपी जोशी के 1 वर्ष सफलतम कार्यकाल के लिए भाजपाइयों ने नदियों को लगाया भोग
सीपी जोशी के 1 वर्ष सफलतम कार्यकाल के लिए भाजपाइयों ने नदियों को लगाया भोग

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के 1 वर्ष सफलतम कार्यकाल पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जिला अध्यक्ष बनवारी लाल सैनी एवं भाजपा नेता बबलू चौधरी की अगुवाई में बगड़ रोड स्थित नंदी शाला में जाकर गौ वंश को भोग लगाकर सीपी जोशी के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर बोलते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष बनवारी लाल सैनी ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से विजय प्राप्त कर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी। आगामी लोकसभा चुनाव में भी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के नेतृत्व में राजस्थान में 25 की 25 सीट जीतकर भारतीय जनता पार्टी अपना परचम लहराएगी। भारतीय जनता पार्टी के झुंझुनूं विधानसभा से प्रत्याशी रहे भाजपा नेता बबलू चौधरी ने कहा कि अपने एक वर्ष के सफलतम कार्यकाल में प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन के रूप में भारतीय जनता पार्टी में एक नई जान फूंकने का कार्य किया हैं। आगामी लोकसभा चुनाव मैं राजस्थान की आवाम में एक नई ऊर्जा संचारित कर भारी बहुमत से राजस्थान के सभी सीटों पर भारतीय जनता पार्टी का कमल खिलेगा।
इस मौके पर नगर मंडल अध्यक्ष एवं जिला प्रवक्ता कमलकांत शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढुकिया,राकेश शर्मा बगड़, डॉक्टर भावना शर्मा, सपना राणासरिया, भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह कालीपहाड़ी, गायत्री पुजारी, देवीका सेन, कमल केजरीवाल, प्रमोद खंडेलिया, नवल खंडेलिया, गौशाला सचिव नेमी अग्रवाल, विकास पुरोहित, राजू मारिकसर, विजय बाजला, सुमेर कड़वासरा, रवि लांबा, महेश जीनगर, चंद्र प्रकाश शुक्ला, जगदीश गोस्वामी, पवन अग्रवाल गुड्डा, व्यापार मंडल अध्यक्ष विपिन राणासरिया, महेंद्र सोनी, सतपाल भेड़ा, एडवोकेट ईशान पारीक, नंदलाल सैनी, सरपंच चरण सिंह चनाना सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।