[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अवैध वसूली:गांधी नगर स्टेशन पर पार्किंग का अवैध ठेका, बगैर टेंडर ही वसूल रहे हैं जनता से पार्किंग शुल्क


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अवैध वसूली:गांधी नगर स्टेशन पर पार्किंग का अवैध ठेका, बगैर टेंडर ही वसूल रहे हैं जनता से पार्किंग शुल्क

अवैध वसूली:गांधी नगर स्टेशन पर पार्किंग का अवैध ठेका, बगैर टेंडर ही वसूल रहे हैं जनता से पार्किंग शुल्क

जयपुर : ग्रेटर निगम में लूट की छूट का खेल खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। आलम यह है कि अधिकारियों की मिलीभगत से गांधी नगर रेलवे स्टेशन पर पार्किंग का अवैध ठेका चलाया जा रहा है। नगर निगम के कागजों में निगम ही पार्किंग का संचालन कर रहा है और इसके लिए दो कर्मचारी भी लगे हैं, लेकिन हकीकत यह है कि मौके पर गांधी नगर रेलवे स्टेशन पर अवैध रूप से ठेका उठा हुआ है।

यहां निगम कर्मचारियों की बजाए ठेके के कर्मचारी खुलेआम पार्किंग शुल्क वसूल रहे हैं। यही नहीं, जनता को वाहन पार्क करने पर निगम की ओर से जारी पर्ची भी थमा रहे हैं। हमारे मीडिया कर्मी ने मौके पर यह भी देखा कि बहुत से लोग परिजन को ट्रेन में बैठाने अथवा स्टेशन से लेने आता है तो जल्दी में होता है और वाहन पार्क कर जाता है। वापस आने पर ठेका कर्मी शुल्क तो ले लेता है, लेकिन रसीद नहीं देता। ठेकेदार इस तरह जनता से अवैध रूप से शुल्क तो ले ही रहा है, निगम कोष को भी लाखों रुपए का नुकसान पहुंचा रहा है।

6 जनवरी को ही खत्म हो गया था ठेकेदार का टेंडर

बता दें कि गत 6 जनवरी को गांधी नगर रेलवे स्टेशन पर पार्किंग का ठेकेदार का टेंडर खत्म हो गया था, तब करीब 9 लाख सालाना का यहां का ठेका छूटा था। टेंडर खत्म होने के बाद से ही नगर निगम के कागजों में निगम ही इस पार्किंग का संचालन कर रहा है। यहां प्रतिदिन लगभग 300 टू व्हीलर व 50 फॉर व्हीलर गाड़ियां खड़ी होती हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22