[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गहलोत बोले- मोदी-शाह के इशारे पर सीज हुए खाते:डोटासरा ने कहा- केजरीवाल ने कांग्रेस से गठबंधन किया, इसलिए रातों-रात जेल में डाला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गहलोत बोले- मोदी-शाह के इशारे पर सीज हुए खाते:डोटासरा ने कहा- केजरीवाल ने कांग्रेस से गठबंधन किया, इसलिए रातों-रात जेल में डाला

गहलोत बोले- मोदी-शाह के इशारे पर सीज हुए खाते:डोटासरा ने कहा- केजरीवाल ने कांग्रेस से गठबंधन किया, इसलिए रातों-रात जेल में डाला

जयपुर : बैंक खाते फ्रीज करने के मुद्दे पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले आयकर विभाग ने कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज कर क्राइम किया है। देश में स्वतंत्र चुनाव को खतरे में डाल दिया है। कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज करने का मुद्दा गांव तक पहुंच चुका है। यह मुद्दा इनको (केंद्र सरकार-बीजेपी) ले डूबेगा। गहलोत पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के साथ प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

गहलोत ने कहा- सीधे बैंक खाता फ्रीज कर दिया जाए, ऐसा प्रावधान ही नहीं है। 2017-18 में असेसमेंट हुआ। उस वक्त कांग्रेस को 199 करोड़ रुपए चंदे के मिले थे। उनमें से 14.40 लाख नकद जमा करवाए गए। पहले कानून था कि 20 हजार तक नकद दे सकते थे। फिर यह सीमा दो हजार कर दी गई। बदलाव के बारे में लोगों को पता नहीं था। उन्होंने नकद जमा करवा दिए। इसके लिए भी प्रावधान है। चूक हुई है तो 10 हजार की पेनल्टी लगा दीजिए। यह समझ से परे है कि कांग्रेस पार्टी के 115 करोड़ फ्रीज कर दिए। पार्टी के अलग-अलग बैंक खाते थे। उनमें हमने भी पैसा दिया था, वह सब फ्रीज कर दिया।

मोदी-शाह के इशारे पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने क्राइम किया
गहलोत ने कहा- इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कांग्रेस के फ्रीज बैंक खातों से 115 करोड़ निकाल लिए। यह रेयर होता है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने क्राइम किया है। किसके इशारे पर हुआ है, यह सब जानते हैं। नरेंद्र मोदी और अमित शाह के इशारे के बिना केंद्र में पत्ता भी नहीं हिलता है।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से बातचीत करते पूर्व सीएम अशोक गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली।
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से बातचीत करते पूर्व सीएम अशोक गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली।

नॉर्थ कोरिया, चीन की दिशा में बढ़ रहा है देश
गहलोत ने कहा- आज कांग्रेस सत्ता में होती और इस तरह हो जाता तो आसमान सिर पर उठा लेते। देश नॉर्थ कोरिया और चीन की तरफ जा रहा है। चुनाव होंगे या नहीं होंगे। रूस, कोरिया की तरह होंगे, कोई नहीं कह सकता। पाकिस्तान में कैसा तमाशा हुआ। क्या यह देश उस दिशा में बढ़ रहा है। इनकम टैक्स का इतना बड़ा फैसला हो गया, 115 करोड़ फ्रीज हो गए। अगर हम यह कर देते तो इश्यू बना देते। जब देश बर्बाद हो जाएगा तो इतिहास माफ नहीं करेगा। देश आज बहुत खतरनाक दौर से गुजर रहा है। देश में लोकतंत्र की हत्या हो रही है। बिना कानून के राज के कोई सुरक्षित नहीं होता है।

डोटासरा बोले- ऐसा ही करना है तो मोदी खुद ही बिना चुनाव जीत घोषित कर दें
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा- जिस तरह रात को अरविंद केजरीवाल को अरेस्ट किया, वह पराकाष्ठा है। विपक्षी नेताओं को आचार संहिता में जेलों में डाला जा रहा है। अगर यही करना है तो मोदी जी डिक्लेयर ही कर दीजिए। कह दीजिए मैं ही पांच साल के लिए फिर चुना गया हूं। जो बोलेगा, उसे जेल में डाल दिया जाएगा। अब तो यही करना बच गया है। मोदी जी भी बिना चुनाव ही घोषणा कर दें।

गोविंद सिंह डोटासरा ने भी बीजेपी पर निशाना साधा।
गोविंद सिंह डोटासरा ने भी बीजेपी पर निशाना साधा।

केजरीवाल ने कांग्रेस से गठबंधन किया तो रातों-रात जेल में डाल दिया
डोटासरा ने कहा- कांग्रेस के साथ दूसरे दल गठबंधन नहीं करें। इसके लिए उन्हें डरा दिया। कांग्रेस-इंडिया से गठबंधन किया तो केजरीवाल को रातों-रात जेल में डाल दिया। सुप्रीम कोर्ट ने कह दिया कि इलेक्टोरल बॉन्ड से लिया गया पैसा गलत है। बीजेपी गलत तरीके से लिए गए पैसे से एकतरफा चुनाव लड़ना चाहती है। ईवीएम का गड़बड़झाला अलग है।

डोटासरा ने कहा- हमारे उम्मीदवार, जिन्होंने कांग्रेस जॉइन की है, उन्हें कहा जा रहा है कि आप कांग्रेस में मत जाओ। कह रहे हैं कि 25-0 है। 2017-18 की एक गलती पर सारे खाते फ्रीज कर देना कहां तक उचित है? आप कानून के हिसाब से जुर्माना काट सकते थे। लोकसभा चुनाव के बाद अगर यह फैसला किया जाता है कि यह गलत था तो फिर क्या करेंगे? चुनाव से पहले जानबूझकर यह किया गया ताकि कांग्रेस चुनाव नहीं लड़ पाए। मोदी जी इसीलिए 400 पार का नारा दे रहे हैं। जब इसी तरह विपक्षी पार्टियों को चुनाव नहीं लड़ने देना है और यही करना है

कांग्रेस से बीजेपी में जाने वालों को चाय, समोसा, बिस्किट तक नहीं मिलेगा
डोटासरा ने कहा- बीजेपी में आरएसएस के अलावा जो लोग हैं, वो कह रहे हैं कि पार्टी में हो क्या रहा है? केवल पर्सेप्शन सेट करने के लिए जॉइनिंग करवा रहे हैं। जो बीजेपी में जा रहे हैं, उन्हें चाय, समोसा, बिस्किट तक नहीं मिलेगा। चाय तक नसीब नहीं होगी क्योंकि जो जा रहे हैं, उन्हें वहां कोई पूछने वाला नहीं है।

जूली बोले- देश में दो लोग राज कर रहे
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि देश में केवल दो लोग पार्टी और देश चला रहे हैं। चुनी हुई सरकारों को गिराने की साजिश की जाती है। विपक्षी पार्टी के नेताओं पर ईडी और इनकम टैक्स के छापे डाले जाते हैं। महीने भर पहले हेमंत सोरेन को अरेस्ट किया। कल अरविंद केजरीवाल को अरेस्ट किया। झूठे मुकदमे दर्ज करवाकर अरेस्ट किया जाता है। आज चुप रहे तो आने वाली पीढ़ी माफ नहीं करेगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22