नीमकाथाना में पुलिस की कार्रवाई:अफीम की खेती पकड़ी, एक आरोपी को किया गिरफ्तार
नीमकाथाना में पुलिस की कार्रवाई:अफीम की खेती पकड़ी, एक आरोपी को किया गिरफ्तार
नीमकाथाना : नीमकाथाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों को लेकर कार्रवाई की है। पुलिस ने गांव अंटाला अफीम की खेती पकड़ी हैं। वहीं एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सदर थाना अधिकारी विजयसिंह उप निरीक्षक विक्रम सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई की गई।
थानाधिकारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना से गांव गोविंदपुरा में पहुंचे। जहां अंटाला गांव के खेत में अवैध मादक पदार्थ अफीम के हरे पौधों की खेती कर रखी थी। उप निरीक्षक विक्रमसिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि किशोरसिहं पुत्र पाबूदान निवासी अंटाला के खेत में काश्तकार दिलीपसिंह पुत्र कानसिंह निवासी अंटाला ने अफीम की खेती कर रखी है। पुलिस खेत में पहुंची, जहां पर एक शख्स दिलीप सिंह मिला जो कब्जेशुदा खेत में अवैध अफीम के पौधे बो रहा था। अफीम की खेती का लाइसेंस और अनुज्ञापत्र नहीं था। कुल 4150 अफीम के पौधे मिले। जिनको जब्त कर लिया गया। वही दिलीप सिंह को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया गया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2142194


