[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्याम रंग में रंगी ताम्र नगरी : निकाली श्याम बाबा की शोभायात्रा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

श्याम रंग में रंगी ताम्र नगरी : निकाली श्याम बाबा की शोभायात्रा

जनमानस शेखावाटी ब्यूरो  चीफ : आज़ाद अहमद खान

खेतड़ी नगर : केसीसी के सनातन धर्म मंदिर में श्री श्याम भक्त मंडल के तत्वावधान में बुधवार देर शाम को 25वीं श्याम बाबा की शोभायात्रा निकाली गई। मनोज अग्रवाल, ममता अग्रवाल की मुख्य यजमानी में श्याम भक्त गोपालसिंह व विमश शर्मा ने बाबा का अलौकिक श्रृंगार कर विधिवत रूप से निशान की पूजा अर्चना कर श्याम बाबा की शोभायात्रा को रवाना किया। मंदिर से प्रारंभ हुई श्याम बाबा की शोभायात्रा रंग-गुलाल उड़ाते व नाचते गाते न्यू मार्केट, यादव धर्मशाला, सुभाष मार्केट, एनटीए कॉलोनी, हाट बाजार, थर्ड सेक्टर, जगदंबा मार्केट, सेंट्रल मार्केट, सब्जी मंडी होते हुए देर शाम को सनातन धर्म मंदिर पहुंच कर संपन्न हुई। देर रात्री को स्थानीय कलाकारों द्वारा श्याम बाबा के भजनों का आयोजन किया गया। गुरूवार सुबह श्याम बाबा की ज्योत प्रज्वलित भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

इस मौके पर श्याम सिंह चौहान, संजय केडिया, लक्ष्मीनारायण शर्मा, सुरेश बारी, पंडित सुमन तिवाड़ी, पप्पन, सतीश, विकास शर्मा, मनोज यादव, राधा किशन, केएल खत्री, राजू जाखल, नित्यानंद पारीक, धीरज, उत्तम सोलंकी, पंकज, रामचंद्र बेनीवाल, विजय गुप्ता, जगदीश मीणा, रामसिंह, रोहितास हलवाई, राहुल केडिया, राजेंद्र मीणा, बृजलाल, आयुष, गोपाल कृष्ण भातरा, हंसराज, हरिश बंसल, सज्जन मित्तल, मुरारी शर्मा, रोहितास, हरिसिंह, साधुराम, पूनम चौधरी, सुधा, माया, स्वरूप कंवर, सुशीला कंवर, सुनीता, निशा, कौशल्या, गीता अग्रवाल, राखी सहित सैंकड़ों श्रद्धालूओं ने श्याम बाबा की शोभायात्रा में भाग लिया। गुरूवार दोपहर साढ़े बारह बजे श्री श्याम बाबा की ज्योत प्रज्वलित व पूजा अर्चना कर भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22