[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राहुल कस्वां का राजेंद्र राठौड़ पर जुबानी वार:बोले- वो ‘नेतामार नेता’ नेता हैं, कई नेताओं का करियर खराब किया, पहले मेरे पिता की टिकट कटवाई, अब मेरी कटवा दी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राहुल कस्वां का राजेंद्र राठौड़ पर जुबानी वार:बोले- वो ‘नेतामार नेता’ नेता हैं, कई नेताओं का करियर खराब किया, पहले मेरे पिता की टिकट कटवाई, अब मेरी कटवा दी

राहुल कस्वां का राजेंद्र राठौड़ पर जुबानी वार:बोले- वो 'नेतामार नेता' नेता हैं, कई नेताओं का करियर खराब किया, पहले मेरे पिता की टिकट कटवाई, अब मेरी कटवा दी

सुजानगढ़ : पूर्व बीजेपी सांसद और चूरू से कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार राहुल कस्वां पार्टी छोड़ने के बाद अब पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ पर हमलावर हैं। वो बिना नाम लिए सभाओं में राजेंद्र राठौड़ को ‘नेतामार नेता’ संबोधित कर रहे हैं। चूरू जिले के सुजानगढ़ में एक कार्यकर्ता सभा के दौरान भी उन्होंने कहा कि मुझे इशारों में बताने कि जरूरत नहीं है कि नेतामार नेता कौन हैं। उन्होंने कई नेताओं का करियर खराब कर दिया है।

दरअसल, बुधवार को राहुल कस्वां सुजानगढ़ में कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनके परिवार ने तीन दशकों तक जनता की सेवा की, लेकिन एक ‘नेतामार नेता’ ने पहले मेरे पिताजी की टिकट कटवाई और अब मेरी कटवा दी। उन्होंने कहा कि मैंने वर्षों तक ईमानदारी से जनता की सेवा की है। मुझे लोगों ने दो बार जिताया, इसके बाद भी जयपुर में बैठे नेता हमारे जिले का फैसले लेते हैं। उन्होंने कहा कि यह कोई जाति-पाति का चुनाव नहीं है, यह अस्तित्व का चुनाव है। अब जनता ही फैसला करेगी।

राहुल कस्वां से जब पूछा गया कि क्या आप पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ को नेतामार नेता कह रहे हो। इसपर उन्होंने कहा कि जो दूसरों का फ्यूचर खराब करें, जो दूसरों की टिकटें कटवाए, ऐसे लोगों को नेतामार नहीं कहा जाए, तो क्या कहा जाए।

इस सम्मेलन में सभापति नीलोफर गौरी, जिलाध्यक्ष इंदराज खीचड़, रफीक मंडेलिया, भंवरलाल पुजारी, सुरजाराम ढाका, प्रदीप तोदी, सविता राठी, उपसभापति अमित मारोठिया, विद्याधर बेनीवाल, रामावतार मंगलहारा, बजरंग सेन, मुकुल मिश्रा सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22