[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भामाशाहों ने मोहनपुर स्कूल में बनवाया वॉलीबॉल कोर्ट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भामाशाहों ने मोहनपुर स्कूल में बनवाया वॉलीबॉल कोर्ट

भामाशाहों ने मोहनपुर स्कूल में बनवाया वॉलीबॉल कोर्ट

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

झुंझुनूं : ग्राम पंचायत भामरवासी के शहीद हवलदार पृथ्वीसिंह राउमा (अंग्रेजी माध्यम) विद्यालय में बुधवार को दो भामाशाहों जसवन्त सिंह जानू पूर्व पंचायत प्रसार अधिकारी एवं कुरडाराम जानू के आर्थिक सहयोग से बनवाए गए वॉलीबॉल कोर्ट का लोकार्पण किया गया। पुरस्कृत संस्था प्रधान सुरेन्द्र कुमार डुडी ने बताया कि ईक्कतीस हजार रूपये खर्च कर दोनों भामाशाहों ने खेल मैदान बना कर दिया है। संस्था प्रधान डुडी ने खेल मैदान का फीता काटकर विद्यालय को अर्पित किया। वॉलीबाल कोर्ट का सम्पुर्ण निर्माण कोच सुनिल सिंह शेखावत के निर्देशन में हुआ। इससे पूर्व शाला परिवार की ओर से माल्यार्पण कर भामाशाहों का सम्मान किया गया व सभी छात्र-छात्राओं को मिठाई वितरित की गई।

कार्यक्रम के दूसरे चरण में कक्षा 9 व कक्षा 11 की टीम के मध्य मैच खेला गया जिसमें कक्षा 9 की टीम विजयी रही। विजेता टीम को भामाशाहों की ओर से 11 सौ रूपए का नगद पुरस्कार दिया गया। हर्ष जानू व आनन्द सिंह को उत्कृष्ट खेल पर सौ-सौ रूपए का नगद पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर प्रदीप जानू, नरेन्द्र जानू, दिनेश जानू व विकास जांगिड सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद था। अन्त में संस्था प्रधान सुरेन्द्र कुमार डुडी ने दोनों भामाशाहों, कोच सुनिल शेखावत व अन्य उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीराम शर्मा व अध्यापिका सरीन दलाल ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22