[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पहले दिन कोई नामांकन नहीं, लोकसभा आम चुनाव अधिसूचना जारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पहले दिन कोई नामांकन नहीं, लोकसभा आम चुनाव अधिसूचना जारी

27 मार्च तक जमा होंगे नाम निर्देशन पत्र

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : प्रदेश में दो चरणों में लोकसभा आम चुनाव के कार्यक्रमों की घोषणा हो चुकी है। जिला निर्वाचन अधिकारी चिन्मयी गोपाल ने बताया कि झुंझुनूं निर्वाचन क्षेत्र (4) में लोक सभा के सदस्य का निर्वाचन होना है। नाम निर्देशन-पत्र रिटर्निंग आफिसर को या सहायक रिटर्निंग आफिसर (उप खण्ड अधिकारी एवं उप खण्ड मजिस्ट्रेट, चिड़ावा) को अभ्यर्थी या (उसके किसी प्रस्थापक द्वारा) दिनांक 27 मार्च, 2024 (बुधवार) से अपश्चात् (लोक अवकाश दिन से भिन्न) किसी दिन 11.00 बजे पूर्वाह्व और 3.00 बजे अपराह्व के बीच जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, झुंझुनूं के कार्यालय में परिदत्त किए जा सकेंगे।

नाम निर्देशन-पत्र के प्ररूप निर्धारित स्थान और समय पर अभिप्राप्त किए जा सकेंगे। नाम निर्देशन-पत्र संवीक्षा के लिए जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, झुंझुनूं के कार्यालय में 28 मार्च, 2024 (गुरुवार) को पूर्वाह्व 11.00 बजे लिए जाएंगे। अभ्यर्थिता वापस लेने की सूचना या तो अभ्यर्थी द्वारा या उसके किसी प्रस्थापक द्वारा या उसके निर्वाचन अभिकर्ता द्वारा जो अभ्यर्थी द्वारा उसे परिदत्त करने के लिए लिखित में प्राधिकृत किया गया हो ऊपर पैरा (2) में विनिर्दिष्ट आफिसरों में से किसी को उसके कार्यालय में 30 मार्च, 2024 (शनिवार) को 3.00 बजे अपराह्व के पूर्व परिदत्त की जा सकेगी। मतदान 19 अप्रैल, 2024 (शुक्रवार) को प्रातः 7.00 बजे और सायं 6.00 बजे के बीच होगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77