[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिला परिवहन कार्यालय खेतड़ी में ई-मित्र प्लस मशीन का हुआ उदघाटन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जिला परिवहन कार्यालय खेतड़ी में ई-मित्र प्लस मशीन का हुआ उदघाटन

अब नहीं करना पड़ेगा इंतजार, ई-लाईसेंस एवं ई-आर सी मिलेगी हाथो-हाथ

जनमानस शेखावाटी ब्यूरो  चीफ : आज़ाद अहमद खान

खेतड़ी : परिवहन कार्यालय परिसर में बुधवार को वाहन डीलर्स एवं ई मित्र संचालकों की बैठक का आयोजन किया गया। परिवहन अधिकारी रमेश कुमार यादव की अध्यक्षता मे हुई बैठक में लंबित प्रकरणों का तुरंत निपटारा करने के निर्देश दिए गए। वहीं राज्य सरकार की ओर से परिवहन कार्यालय में आमजन को बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने को लेकर लगाई गई ई-मशीन का शुभारंभ भी किया गया।

जिला परिवहन अधिकारी रमेश कुमार यादव ने ई-लाइसेंस और ई-आरसी के संबंध में जारी एसओपी प्रत्येक व्यक्ति के लिए महत्वपूर्ण है। जिसके बारे में पूर्ण जानकारी हासिल कर उसके अनुरूप ही कार्य किया जाना चाहिए। इसके अलावा सभी वाहन पोर्टल पर लंबित प्रकरणों को जल्द निस्तारित करने के लिए पाबंद किया गया। उन्होंने ने कहा जितने लंबित कार्य होने से कार्यालय में आने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सरकार की ओर से बेहतर सुविधा मुहैया करवाई जा रही है। ऐसे में सभी वाहन डीलर्स और ई मित्र संचालक 28 मार्च तक लंबित प्रकरणों का निपटारा कर लें। इसके बाद स्मार्ट कार्ड बंद हो जाएंगे और क्यूआर कोड़ वाले ई-लाइसेंस एवं ई-आरसी जारी की जाएगी। इस योजना के लागू होने से आवेदक का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। ई- लाईसेंस और ई आरसी का प्रिंटेबल पीडीएफ फॉर्मेट को परिवहन सेवा सिटीजन पोर्टल से डाउनलोड की सुविधा उपलब्ध होगी। इस योजना का पूरा नवीनीतम विवरण सरकार की ओर से संचालित एम परिवहन एप पर भी मिल सकेगा। ई लाइसेंस और ई आरसी का प्रिंट आवेदक द्वारा स्वयं के स्तर पर निर्धारित शुल्क के साथ किसी भी ई मित्र केन्द्र व सरकार द्वारा स्थापित किसी भी ई मित्र प्लस कियोस्क से भी प्राप्त किया जा सकता है।

इस अवसर पर सूचना प्राद्योगिकी संचार विभाग के प्रौग्रामर यादवराम कुम्हार, सुशील जॉगिड़, सुचना सहायक दिनेश कुमार, सहायक प्रौग्रामर मुकेश कुमार, प्रदीप कुमार, जगत सिंह कनिष्ठ सहायक, ई-मित्र संचालक सुनील कुमावत, सुरेन्द्र अधाणा, महेश कुमार, उमाशंकर आदि मौजूद रहें।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77