[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गोसाईं मेले में बागोत के अन्नी पहलवान ने जीती कुश्ती


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गोसाईं मेले में बागोत के अन्नी पहलवान ने जीती कुश्ती

गोसाईं मेले में बागोत के अन्नी पहलवान ने जीती कुश्ती

जनमानस शेखावाटी ब्यूरो  चीफ : आज़ाद अहमद खान

खेतड़ी नगर : गोठड़ा ग्राम पंचायत के गोसाई मंदिर में बाबा गोसाई सेवा समिति के तत्वावधान में मंगलवार को बाबा गोसांई मेले का आयोजन हुआ। बाबा रतीनाथ महाराज ने बाबा की ज्योत प्रज्ज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर थे। अध्यक्षता समाज सेवी हरिराम गुर्जर ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में समाज सेवी बबलू अवाना, पूर्व सरपंच हजारीलाल गुर्जर, विजय जांगिड़, एड रोहितास मणकस, महेश व शिव दईया मौजूद थे।

मुख्य अतिथि धर्मपाल गुर्जर ने कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ करवाया। मेले में सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने बाबा के माथा टेक कर आशीर्वाद लिया, महिलाओं ने जम कर चाट का स्वाद चखा। हरीराम गुर्जर ने बताया कि ग्यारह हजार रुपए तक की कुश्ती प्रतियोगिता में हरियाणा, दिल्ली, अलवर व गुरुग्राम सहित आस-पास के पहलवानों ने भाग लिया। ग्यारह हजार कुश्ती का मुकाबला बागोत के अन्नी पहलवान व पेरा के मनीष के बीच खेला गया जिसमें अन्नी पहलवान विजेता रहा। धर्मा पहलवान, रतिराम व बहादुर मल खटाना कुश्ती प्रतियोगिता के निर्णायक थे। अतिथियों ने विजेताओं को नकद पुरस्कार दिए। सोमवार देर रात्रि को कलाकारों ने गौसांई बाबा के भजनों की प्रस्तुति दी।

इस मौके पर मुकेश अग्रवाल, मूलचंद, प्रकाश भरगाड़, सतीश खरड़िया, सुनील खरखड़ा, संजय जिंदड़, बाबूलाल यादव, गुलझारी लाल, दीपचंद, होशियार सिंह, बिल्लू मुराद‌पुर  सहित श्रद्धालुओं ने बाबा के धोक दी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77