[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एनएसयूआई का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष को घसीटा, गिरफ्तारियां दी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

एनएसयूआई का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष को घसीटा, गिरफ्तारियां दी

एनएसयूआई का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष को घसीटा, गिरफ्तारियां दी

झुंझुनूं : किसान व युवाओं के सम्मान में मंगलवार को एनएसयूआई ने पैदल मार्च निकालकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़ के नेतृत्व में किए गए प्रदर्शन में पुलिस से हल्की झड़प भी हुई। इसके बाद करीब दो दर्जन से अधिक पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारियां दी।

एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष राहुल जाखड़ ने बताया कि युवाओं को रोजगार देने, पेपर लीक मामले रोकने व किसानों को सही मुआवजा दिलवाने आदि मांगों के लिए संगठन की तरफ से पैदल मार्च निकाला गया। आचार संहिता के कारण पैदल मार्च को पुलिस ने बैरिकेट लगाकर कलेक्ट्रेट के बाहर रोक लिया। इस दौरान कुछ कार्यकर्ता बैरिकेट पर चढ़ गए। जिन्हें पुलिस ने नीचे उतार दिया। तब प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ व जिलाध्यक्ष राहुल जाखड़ सड़क पर बैठ गए।

पुलिस ने उन्हें उठाने के प्रयास किए। नहीं माने तो प्रदेशाध्यक्ष को घसीटकर वहां से हटाया। इससे कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। इसके विरोध में संगठन के करीब दो दर्जन से ज्यादा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी। जिन्हें करीब आधा घंटे बाद ही छोड़ दिया गया। प्रदर्शन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश सुंडा समेत पदाधिकारी भी शामिल हुए। खिरोड़ | किसान संघर्ष समिति द्वारा बुधवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के झुंझुनूं आगमन पर उनका विरोध किया जाएगा। जय किसान आंदोलन राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश यादव ने बताया कि 2 मार्च को नवलगढ़ आगमन पर रेल विरोधी किसान संघर्ष समिति ने सीएम भजनलाल शर्मा को ज्ञापन दिया था।

प्रस्तावित रेल लाइन को निरस्त करने की मांग की गई थी। लेकिन 17 दिन बाद भी मुख्यमंत्री द्वारा इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं की आवाज दबाना चाहती है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदेश के करीब पांच हजार राजीव गांधी युवा मित्रों को बेरोजगार कर दिया।

इस दौरान युवा कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील झाझड़िया, मंडावा ब्लॉक अध्यक्ष किरोड़ीमल पायल, मुकुंदगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश, जगदीश पूनिया, महर कटारिया, आईटी सेल के जिलाध्यक्ष राहुल कुमास, अंकित जाखड़, पूर्व प्रदेश महासचिव अशोक सैनी, जिला उपाध्यक्ष चारू शर्मा, महासचिव वीरेंद्र जालिमपुरा, महासचिव प्रवीण सुंडा, मोरारका कॉलेज कमेटी के अध्यक्ष अनीश जांगिड़, विनय चौधरी, शशांक चौधरी, राजीव गोदारा, जितेंद्र स्वामी, फैसल खोखर, सुनील सिहाग, हितेश ढाका मौजूद थे। झुंझुनूं. प्रदर्शन के बाद गिरफ्तारी देते एनएसयूआई के पदाधिकारी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77