[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शेखावाटी विश्वविद्यालय में पीएचडी एडमिशन के लिए हुआ इंटरव्यू का आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

शेखावाटी विश्वविद्यालय में पीएचडी एडमिशन के लिए हुआ इंटरव्यू का आयोजन

शेखावाटी विश्वविद्यालय में पीएचडी एडमिशन के लिए हुआ इंटरव्यू का आयोजन

सीकर : पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय सीकर में 11 मार्च से 19 मार्च 2023 तक विभिन्न विषयों में पीएचडी एडमिशन के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया गया। विश्वविध्यालय के शोध डायरेक्टर डॉ संजीव कुमार ने बताया कि अलग अलग दिन अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत, अर्थशास्त्र, भूगोल, इतिहास, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, बोटनी, केमिस्ट्री, गणित, फिजिक्स, जूलॉजी, कॉमर्स, एजुकेशन, फिजिकल एजुकेशन विषयों के साक्षात्कार लिए गए। दस दिन में 17 विषयों की कुल 370 सीटों पर प्रवेश के लिए साक्षात्कार के लिए तीन गुना अभ्यर्थियों को बुलाया गया था जिसमें कुल 877 उपस्थित रहे। साक्षात्कार में अभ्यर्थी के शोध प्रस्ताव, विषय ज्ञान, और अनुसंधान क्षमता का मूल्यांकन किया गया। पूर्व में युनिवर्सिटी द्वारा आयोजित रिसर्च एलिजिबिलिटी टेस्ट को क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थियों को ही साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था। साक्षात्कार के अंक, लिखित परीक्षा के अंक और UG, PG, NET, JRF के अंको को जोड़कर शीघ्र ही रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा उसके बाद योग्य अभ्यर्थियों को पीएचडी में एडमिशन दिया जाएगा। रिज़ल्ट घोषित होने के बाद रिज़ल्ट अभ्यर्थी युनिवर्सिटी की वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

विश्वविध्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ अनिल कुमार राय ने साक्षात्कार के सफल संचालन के लिए सभी आयोजकों और अभ्यर्थियों को बधाई दी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77