[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

NSUI का प्रदर्शन, विरोध मार्च निकाला:प्रदेशाध्यक्ष बोले – मोदी सरकार ने सेना को कमजोर किया, किसानों पर गोलियां और लाठियां बरसा रही है


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

NSUI का प्रदर्शन, विरोध मार्च निकाला:प्रदेशाध्यक्ष बोले – मोदी सरकार ने सेना को कमजोर किया, किसानों पर गोलियां और लाठियां बरसा रही है

NSUI का प्रदर्शन, विरोध मार्च निकाला:प्रदेशाध्यक्ष बोले - मोदी सरकार ने सेना को कमजोर किया, किसानों पर गोलियां और लाठियां बरसा रही है

झुंझुनूं : सेना भर्ती, एमएसपी समेत युवाओं की अनेक मांगों को लेकर एनएसयूआई ने आज झुंझुनूं में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं की ओर से विरोध मार्च निकाला गया। जो अंबेड़कर पार्क से शुरू होकर कलेक्ट्रेट तक निकाला। यहां पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। भाजपा सरकार के खिलाफ नारे लगाए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बेरिकेटस पर चढ़कर कलेक्ट्रेट परिसर में घुसने की कोशिश की। लेकिन पुलिस जाब्ते ने उन्हें रोक लिया। उसके बाद परिसर के बाहर सड़क पर ही बैठ लग गए।

प्रदर्शन के बाद पुलिस कार्यकर्ताओं को डिटेन कर शहर के बाहर छोड़ दिया
प्रदर्शन के बाद पुलिस कार्यकर्ताओं को डिटेन कर शहर के बाहर छोड़ दिया

एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा कि अग्निवीर योजना ने देश की सेना को कमजोर किया है। इसे बंद कर पुरानी स्थाई भर्ती को लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि पुरानी भर्ती में डेढ़ लाख अभ्यर्थी ऐसे हैं जो चयनित हो चुके थे, लेकिन उन्हें ज्वाइनिंग नहीं दी गई। केंद्र सरकार ने युवाओं के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि हम किसान के बच्चे है। किसान कई दिनों से दिल्ली बॉर्डर पर बैठे हुए हैं, लेकिन नरेन्द्र मोदी की सरकार पर गोलियां और लाठिया बरसा रही है। केंद्र सरकार तानाशाही से देश चला रही है। उन्होंने कहा कि पेपरलीक राजस्थान में ही नहीं देशभर में बड़ी समस्या बन चुका है। इसको लेकर भी कठोर कानून बनाया जाए। युवा बेरोजगार घूम रहा है, महंगाई चरम पर है। राजस्थान में जैसे ही बीजेपी की सरकार बनती है, 5 हजार राजीव गांधी युवा मित्रों का रोजगार छिन लिया जाता है। प्रदर्शन के बाद पुलिस कार्यकर्ताओं को डिटेन कर शहर के बाहर छोड़ दिया। इस दौरान झुंझुनूं कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश सुण्ड़ा, ऋतु बराला, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राहुल जाखड़, संभाग प्रभारी आफताब गोराण, जिला प्रभारी अंकित चौधरी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए।

इन मांगां को लेकर प्रदर्शन किसानां को एमएसपी देने, अग्निपथ योजना को बंद कर, पुरानी स्थाई सेना भर्ती को तुरन्त प्रभाव बहाल करने 2019-2022 के बीच पुरानी स्थाई सेना भर्ती के 1.50 लाख अभ्यर्थियों को तुरन्त जॉइनिंग देने राजीव गांधी युवा मित्रों को पुनः जाइनिंग दी जाए झुंझुनूं की आर आर राजकीय मोरारका कॉलेज में एमकॉम व उर्द विषय शुरू करने की मांग को प्रदर्शन किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77